फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Councilor Kalra attack's main accused Avi Yadav arrested

Indore: पार्षद कालरा हमले का मुख्य आरोपी अवि यादव गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 11:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 Jan 2025 11:39 PM IST
सार

अब पुलिस अवि को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेेगी।यदि वह कबूल करता है कि उसे जीतू यादव ने कालरा के घर भेजा था तो फिर पुलिस जीतू को भी हमले के षडयंत्रकारी के रुप में प्रकरण दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन
Indore: Councilor Kalra attack's main accused Avi Yadav arrested
आरोपी अवि गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के चर्चित पार्षद विवाद कांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। पार्षद कालरा के घर पर हुए हमले के मुख्य आरोपी अवि उर्फ अभिलाष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिलाष जीतू यादव का भाई हैै। उसने ही अन्य आरोपियों को एकत्र किया था और पार्षद कालरा के सिंधी काॅलोनी के मकान पर हमला कराया था।

विज्ञापन

 

आरोपियों ने पार्षद के नाबालिग बच्चे के साथ बदलसलूकी की थी। अब तक पुलिस इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस को बयानों के लिए पार्षद जीतू यादव की भी तलाश है। घटना के बाद वह भी शहर से गायब हैै। पुलिस की अवि की कई दिनों से तलाश थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात अवि खुद थाने में पेश हुआ।

विज्ञापन



रात को उसे जूनी इंदौर थाने लाया गया। अब पुलिस अवि को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेेगी।यदि वह कबूल करता है कि उसे जीतू यादव ने कालरा के घर भेजा था तो फिर पुलिस जीतू को भी हमले के षडयंत्रकारी के रुप में प्रकरण दर्ज कर सकती है। फिलहाल इस मामले में अभी तक जीतू आरोपी नहीं है, लेकिन पुुलिस को वह बयान देने भी नहीं आ रहा है। उसके खिलाफ पुलिस नोटिस भी जारी कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने लिए था अवि का नाम

पार्षद कालरा के परिजनों के साथ बलदलूकी करने के मुद्दे को विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने उठाया था नाबालिग बच्चे के साथ हुई बलसलूकी और भाजपा के खिलाफ यादव की गलत टिप्पणी वायरल होने के बाद बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी मांगी थी। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद भाजपा ने जीतू यादव को पार्टी से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed