Indore News: भागीरथपुरा के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, 11 जनवरी को आ सकते हैं राहुल गांधी
मध्य प्रदेश कांग्रेस इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। प्रदेशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदौर आएंगे। 11 जनवरी इसकी तारीख तय की गई है। आंदोलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारियां जीतू पटवारी ने शुरू कर दी है।
विस्तार
इंदौर के भागीरथपुरा मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने दूषित पेयजल के मामले में प्रदेश सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किए, लेकिन इंदौर में प्रदर्शन नहीं हुए, जबकि शनिवार को पुलिस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला के निवास पर पहरा लगाया था।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। प्रदेशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदौर आएंगे। 11 जनवरी इसकी तारीख तय की गई है। आंदोलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारियां प्रदेेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुरू कर दी है। वे रविवार को इंदौर आए और आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने में जुट गए है। गांधी भवन में उन्होंने इस बारे में एक बैठक भी ली है।
संघ ने भी फीडबैक पहुंचा
इस घटना पर आरएसएस की भी निगरानी है। संघ की एक बैठक शनिवार को हुई थी। अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को लेकर संघ तक भी शिकायतें पहुंची है। संघ ने भी इस मामले में अपना फीडबैक वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिया है। उधर भाजपा संगठन ने इस मामले को अब ज्यादा तूल देने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों को मना किया है।
शनिवार को जिस तरह से भागीरथपुरा में भाजपाई और कांग्रेसी आमने-सामने हुए। उसे भी संगठन ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद इंदौर में थे। उन्होंने मेयर पुष्य मित्र भार्गव, जलकार्य समिति प्रभारी बबलू शर्मा और पार्षद कमल वाघेला को अनावश्यक बयानबाजी करने के लिए मना किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
