फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore College Student Murder Friends Allegedly Kill Over Dispute News

इंदौर कॉलेज छात्रा हत्याकांड: फ्रेंड सर्कल में दरार का खौफनाक नतीजा, प्रेम त्रिकोण ने ले ली जान

Thu, 11 Jul 2024 08:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 11 Jul 2024 08:28 PM IST
सार

Indore College Student Murder : सैयद सहारा (19) की हत्या में पुलिस ने गौरव सुभाष सरकार (23) और छात्रा स्निग्धा सुनील मिश्रा (18) को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Indore College Student Murder Friends Allegedly Kill Over Dispute News
महू के पास जंगल में तलाशी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीते अप्रैल महीने से लापता कॉलेज छात्रा सैयद सहारा (19) की हत्या कर दी गई है। इस अपराध के आरोप में पुलिस ने सैयद सहारा के ही कॉलेज के एक सीनियर छात्र गौरव सुभाष सरकार (23) और दूसरे कॉलेज की छात्रा स्निग्धा सुनील मिश्रा (18) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद हुआ खुलासा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया है कि फ्रेंड सर्कल में हुए विवाद के कारण उन्होंने सैयद सहारा की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सैयद सहारा ने गौरव को स्निग्धा से बात करते हुए देखकर एतराज हुआ था। माना जा रहा है कि यहीं से विवाद की शुरुआत हुई थी। सैयद सहारा के पिता ने अप्रैल में ही उसकी गुमशुदगी की शिकायत शिप्रा थाने में दर्ज कराई थी। मगर, लंबे समय तक बेटी का कोई पता न चलने पर उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद हरकत में आई पुलिस ने संदिग्ध के रूप में गौरव और स्निग्धा को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों टूट गए और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन


गला घोंटकर और चाकू मारकर की हत्या
बहरहाल, पुलिस को अभी भी कई सवालों के जवाब तलाशने हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल 2024 में किसी बहाने से आरोपियों ने सैयद सहारा को बुलाया था। इसके बाद उसे कार में आर्मी एरिया किशनगंज की तरफ ले गए। वहीं पर उसकी गला घोंटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने महू के पास जंगल का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसोला फाटा के जंगल में मिला था ब्रेसलेट
हत्या के करीब दो महीने बाद पुलिस को अहम सुराग मिला। 10 जुलाई को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर हरसोला फाटा के जंगल इलाके में पहुंची। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उस स्थान की छानबीन की, जहां उन्होंने शव फेंका था। करीब 18 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को मानव हड्डियां, बाल और एक ब्रेसलेट बरामद हुआ। हालांकि, अभी डीएनए जांच के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि ये अवशेष सैयद सहारा के ही हैं।


प्रोफेसर की बेटी ने की हत्या
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी छात्रा स्निग्धा इंदौर के ही एक कॉलेज के प्रोफेसर की बेटी है। वहीं, गौरव पहले राऊ स्थित उसी कॉलेज में पढ़ता था जहां स्निग्धा पढ़ती थी। किसी कारणवश गौरव को उस कॉलेज से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने बायपास स्थित कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उसकी मुलाकात सैयद सहारा से हुई। आशंका है कि सैयद सहारा को स्निग्धा के बारे में पता चलने के बाद उनके बीच विवाद हुआ, जिसका नतीजा इतना भयानक निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed