{"_id":"6717ca8b7997a1226800f1e8","slug":"indore-city-news-usha-thakur-mla-fire-pistol-update-breaking-samachar-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पिस्टल लोड की और धांय धांय, पूर्व मंत्री के नाम से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पिस्टल लोड की और धांय धांय, पूर्व मंत्री के नाम से फैली सनसनी
Tue, 22 Oct 2024 09:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 22 Oct 2024 09:23 PM IST
सार
Indore News: पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के एक घर से निकलते ही गोली चलने के मामले में हो गया खुलासा। पुलिस ने सीसीटीवी से पकड़े आरोपी।
विज्ञापन
गोली चलने की वारदात का खुलासा हो गया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में सोमवार देर रात हुई गोली चलने की घटना के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में लिया है। ये दोनों युवक दोस्त हैं और मस्ती-मजाक में पिस्टल चलाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। घटना का खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से किया है।
सड़क पर मिला था खून
डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि छत्रीपुरा के राज मोहल्ले में रात को गोली चलने की सूचना मिली थी लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था, केवल सड़क पर थोड़ा खून नजर आया था, जिससे पहले एक्सीडेंट का संदेह हुआ। बाद में जांच में पाया गया कि शाहरुख नामक युवक ने भूपेंद्र की पिस्टल ली थी और लोड करके टेस्ट कर रहा था, उसी समय गलती से गोली चल गई और शाहरुख गिर पड़ा। इसके बाद एक और फायर हुआ और दोनों आरोपी घबरा कर भाग गए। इस मामले में दोनों के खिलाफ धारा 336 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कुछ देर पहले ही निकली थी पूर्व मंत्री
कुछ देर पहले ही पूर्व मंत्री उषा ठाकुर वहां से निकली थी। जहां गोली चली उसके पास वाले घर में वे अपनी मित्र से मिलने के लिए आईं थी। उनके निकलते ही गोली चलने पर सनसनी फैल गई।