फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore city news crime update alert breaking samachar

Indore News: इंदौर में रखा था 11 हजार लीटर पेट्रोलियम, अधिकारियों के छूटे पसीने, विस्फोटक दल पहुंचा

Tue, 22 Oct 2024 09:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 22 Oct 2024 09:32 PM IST
सार

Indore City News: मार्क इंटरप्रायजेस के मालिक अंकित बाफना द्वारा किया जा रहा था पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध व्यापार, गोदाम को किया सील, सैंपल जांच के लिए भेजे।
 

विज्ञापन
indore city news crime update alert breaking samachar
गोदाम की जांच होते ही मौके से भागे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर तथा अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत ज्वलनशील अवैध पेट्रोल, डीजल तथा अन्य पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण, क्रय-विक्रय पर खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन


जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि मंगलवार को खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा प्राप्त सूचना पर स्कीम नंबर 71, मेकेनिक नगर चंदन नगर इंदौर स्थित फर्म मार्क इंटरप्रायजेस पर औचक निरीक्षण किया गया। फर्म के गोदाम में मौके पर भारी मात्रा में 200 लीटर के बैरल में 56 पूरे भरे हुए पेट्रोलीय प्रोडक्ट के ड्रम पाए गए। साथ ही 400 से ज्यादा खाली ड्रम भी पाए गए। गोदाम परिसर में पाए गए प्रोडक्ट के प्रारंभिक जांच में अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोलीय पदार्थ पाया गया। जिसकी जांच फर्म के मालिक अंकित बाफना के द्वारा कराई गई। 
विज्ञापन


फर्जी बिल मिले
बाफना द्वारा उक्त प्रोडक्ट अलाईंस कार्पोरेशन गुजरात से इंडस्ट्रीयल फ्यूल आइल के नाम से बिल प्रस्तुत किया गया, किन्तु प्रोडक्ट विक्रय के बिल, बिलबुक आदि कोई वैध दस्तावेज जांच में प्रस्तुत नहीं किए गए। इंडस्ट्रीयल फ्यूल आइल का नाम, कंटेंट, लैबोटरी आदि के कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इंडस्ट्रियल ऑयल केवल इंडस्ट्री उपयोग के लिए होता है लेकिन मौके पर किसी प्रकार की फैक्ट्री इंडस्ट्री  नहीं पाई गई। प्रारंभिक जांच में इंडस्ट्रीयल फ्यूल आइल के तथाकथित बिल की आड़ में ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध भंडारण, क्रय विक्रय  करना पाया गया, जिसके लिए विस्फोटक विभाग एवं कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कोई वैध अनुमति लायसेंस नहीं पाए गए तथा मौके पर आगजनी की सुरक्षा के लिए फायर फायटर आदि सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं पाए गए। जांच दल द्वारा प्रोडक्ट कपड़े पर डालकर जलाने पर अत्यंत ज्वलनशील होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम परिसर को किया सील
अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोलीय पदार्थ पाए जाने पर मौके से विधिवत पेट्रोलियम पदार्थ की सैंपलींग कर 56 भरे ड्रम (लगभग मात्रा-11200 लीटर) जप्त कर सुरक्षित जगह सुपुर्दगी में दिए गए। गोदाम में क्रय-विक्रय,भंडार में उपयोग किए जाने वाले बैरल जप्त कर फर्म के गोदाम परिसर को सील किया गया। सैंपल जांच हेतु आइल कंपनी की अधिकृत प्रयोगशाला में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोलीय पदार्थ का अवैध क्रय-विक्रय भंडारण करने पर मार्क इंटरप्रायजेस एवं अन्य के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3,7 अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में उक्त प्रोडक्ट किन-किन को विक्रय किया गया तथा उपयोग किया गया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। जांच कार्यवाही में जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दिलीप मनवारे, शिवसुंदर व्यास, राहुल शर्मा, सौरभ यादव आदि शामिल थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed