फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Cities that learnt the lesson of cleanliness from Indore have also come in the top ranking, but it is

Indore: इंदौर से स्वच्छता का पाठ सीखने वाले शहर भी आ गए टाॅप रैंकिंग में, लीग में बने रहना भी नहीं आसान

Fri, 18 Jul 2025 07:11 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Jul 2025 07:11 AM IST
सार

स्वच्छता रैंकिंग में टाॅप करने वाले अहमदाबाद शहर के जनप्रतिनिधि और अफसरों की टीम कई बार इंदौर आकर सफाई व्यवस्था का अध्ययन कर चुकी थी। सफाई का काम कर रही इंदौर की निजी एजेसियों, और स्टार्टअप को भी दूसरे शहरों में स्वच्छता का काम मिला है। 

विज्ञापन
Indore: Cities that learnt the lesson of cleanliness from Indore have also come in the top ranking, but it is
इंदौर शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर आठ वर्षों से स्वच्छता में सिरमौर है ही, देश के शहरों में भी इंदौर ने स्वच्छता का इस तरह अलख जगाया कि वे भी स्वच्छता रैंकिंग में टाॅप पर आ गए। अलग-अलग श्रेणी में स्वच्छता में बेहतर काम करने वाले दूसरे प्रदेश के शहरों के अलावा इंदौर के आसपास के शहर देवास और उज्जैन के लोगों में भी इंदौर को देखकर सफाई के प्रति जागरुकता आईं, लेकिन अगले साल लीग में बने रहने भी उनके लिए टक्कर रहेगी। अब उसमें अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ भी शामिल हो गए है। जिन शहरों को 85 प्रतिशत से कम अंक मिले, वे लीग से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन

2017 में मैसूर को पीछे कर पाया था मुकाम

वर्ष 2016 में मैसूर शहर ने स्वच्छता की पहली रैंकिंग हासिल की थी। सालभर में इंदौर ने स्वच्छता को लेकर मेहनत से प्रयास किए और वर्ष 2017 में इंदौर पहले स्थान पर था। गुरुवार को जारी परिणामों में स्वच्छता लीग में मैसूर भी था। इंदौर में बीते सात वर्षों में सूरत के अफसर और जनप्रतिनिधि दो बार बार स्वच्छता देखने आ चुके थे।

विज्ञापन


उन्होंने रैंकिंग की तैयारियों को लेकर सारी बारिक जानकारी ली और खुद को स्वच्छता में बेहतर किया। वह प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर था। इसके अलावा नवी मुबंई के मेयर व अफसर भी इंदौर आकर सफाई का पाठ पढ़ चुके है। विजयवाड़ा नगर निगम का दल भी इंदौर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन करने आ चुका है।इसके अलावा स्वच्छता रैंकिंग में टाॅप करने वाले अहमदाबाद शहर के जनप्रतिनिधि और अफसरों की टीम कई बार इंदौर आकर सफाई व्यवस्था का अध्ययन कर चुकी थी। सफाई का काम कर रही इंदौर की निजी एजेसियों, और स्टार्टअप को भी दूसरे शहरों में स्वच्छता का काम मिला है। यह भी एक वजह है कि उनकी भी स्वच्छता रैंकिंग सुधार रही है। इंदौर की टीम ने प्रयागराज में लगे महाकुंभ में सफाई का काम भी देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed