फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said - This is the time for technical efficiency, we will get its value and

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-यह तकनीकी दक्षता का समय है, इसकी कीमत और यश हमें मिलेगा

Thu, 21 Nov 2024 03:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 21 Nov 2024 03:29 PM IST
सार

यादव ने कहा कि अब तकनीकी दक्षता का समय है।इसकी कीमत और यश हमें मिलेगा। कागज की डिग्री किताबी ज्ञान है,लेकिन शिक्षा के बाद मनन और चिंतन की तरफ न जाए तो शिक्षा बेकार है। कई देश शिक्षा देते है,लेकिन जीवन मूल्य और संस्कार भी मायने रखते है।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said - This is the time for technical efficiency, we will get its value and
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में गुरुवार को सिम्बायोसिस विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में तकनीकी दक्षता मायने रखती है।

विज्ञापन



कोविड महामारी की चुनौतियों के समय भारत ने अपनी उपयोगिता साबित की,तब देश का तकनीकी कौशल भी काम आया। करोड़ों लोगों को टीका लगाना आसान नहीं था। भारत का जो सम्मान देश दुनिया में बढ़ा है। उसके पीछे देश का युवा भी है, जो तकनीकी शिक्षा का उपयोग देश के लिए कर रहा है।

विज्ञापन

 

यादव ने कहा कि अब तकनीकी दक्षता का समय है।इसकी कीमत और यश हमें मिलेगा। कागज की डिग्री किताबी ज्ञान है,लेकिन शिक्षा के बाद मनन और चिंतन की तरफ न जाए तो शिक्षा बेकार है। कई देश शिक्षा देते है,लेकिन जीवन मूल्य और संस्कार भी मायने रखते है। शिक्षा के साथ युवा देश की अच्छाई और सच्चाई को भी साथ रखे। कौरव और पांडव दोनो दक्ष थे, लेकिन कौरवों का उद्देश्य गलत था, इसलिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मेरिट से बढ़कर हमारे देश में जीवन मूल्यों का ज्यादा महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इजराइल तकनीकी दक्षता के कारण दूसरे देशों पर भारी

मुख्यमंत्री ने इजराइल देश का उदाहरण देते हुए कहा कि देश की आबादी एक करोड़ है, लेकिन वह सारी चुनौतियों का सामना तकनीकी दक्षता के दम पर करता है। आसपास के देशों पर वह भारी पड़ता है। हमारे देश में एक बीघा में छह क्विंटल सोयाबीन होती है। इजराइल में 30 क्विंटल फसल ली जाती है, जबकि वहां बारिश कम होती है।


 

सिम्बायोसिस फाउंडेशन की उपाध्यक्ष स्वाती मजूमदार ने कहा कि इंदौर में हमने अपने संस्थान में रोजगार देने वाले कोर्सेस पर जोर दिया है। हमने मेक इन इंडिया के नारे को आत्मसात किया है। हमारे संस्थान से निकली प्रतिभाएं देश की उन्नति में योगदान दे रही है,ताकि हमारा देश आत्मनिर्भर बन सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed