फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chief Minister Mohan Yadav said that now Mathura will also be made a divine pilgrimage

Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अब मथुरा को भी दिव्य तीर्थ बनाएंगे

Thu, 25 Apr 2024 02:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 25 Apr 2024 02:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक  शुक्ला और पटेल के बारे में कहा कि दोनो अब भाजपा की धरोहर हुए। आप दोनों ने कार्यकर्ता और जनता के बीच वर्षों तक जड़े गहरी की। जनता से जो वादे किए होंगे। जो सपने देखे होंगे। उसके लिए हम कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगे।

विज्ञापन
Indore: Chief Minister Mohan Yadav said that now Mathura will also be made a divine pilgrimage
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गुरुवार को कांग्रेस छोड़ कर सैकड़ों नेता कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इसके लिए बाकायदा एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नाम रखा गया ‘भाजपा प्रवेश समारोह समारोह’।मुख्यमंत्री मोहन यादव इसके मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम मुस्करा रहे है। अब मथुरा को भी दिव्य तीर्थ बनाएंगे। कांग्रेस ने हमने मामले उलझाए है, लेकिन अब मथुरा भी जगमगाएगी। हमाने दीवाली मना ली, अब होली भी मनेगी। इसके बाद उन्होंने जनता से जय कन्हैया लाल की जयकारे भी लगवाए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक  शुक्ला और पटेल के बारे में कहा कि दोनो अब भाजपा की धरोहर हुए। आप दोनों ने कार्यकर्ता और जनता के बीच वर्षों तक जड़े गहरी की। जनता से जो वादे किए होंगे। जो सपने देखे होंगे। उसके लिए हम कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगे। जो आप मांगोगे, उसे सरकार के माध्यम से शुचिता की राजनीति पर चलते हुए पूरा करेंगे। कांग्रेस छोड़कर आप लोगों के आने से जिनके पेट दुख रहे है वो बोलते रहेंगे। उन्हें खुद मालूम नहीं है कि उन्हें जाना कहा है।

विज्ञापन


2014 के पहले कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार थी,लेकिन तब कांग्रेस ने देश की नब्ज को समझा नहीं और केवल वर्ष 2014 में 115 सीटें कांग्रेस की आईं। 2019 में फिर गलती की तो कांग्रेस एक बस की सवारी  जितनी रह गई, केवल 52 सांसद जीते थे तब कांग्रेस के। अब जो हालत हुई है, उसके बाद तो कांग्रेस टेंपो की सवारी रह जाएगी। समारोह में भाजपा नेता सुरेश पचौरी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, दीपक जैन सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ मुख्यमंत्री का भाषण

मुख्यमंत्री को झाबुआ की नामांकन रैली में भी शामिल होना था, इसलिए समारोह में सिर्फ उनका ही भाषण हुआआ। इसके बाद दूसरे नेता भाषण नहीं दे पाई,क्योकि समारोह में आए लोग भी मुख्यमंत्री के जाते ही उठ गए और भोजन स्थल की तरफ जा पहुंचे। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के समर्थक थे। इनमें पार्षद, पूर्व पार्षद, पंच, सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे। सभी को केसरिया दुपट्टे पहनाए गए और भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed