फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Chhath festival begins, starts with bathing and eating, ponds made at more than 150 places in Indore

Indore: छठ महापर्व शुरू, नहाय-खाय से शुरुआत, इंदौर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर कुंड बनाए गए

Tue, 05 Nov 2024 06:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 05 Nov 2024 06:04 PM IST
सार

इंदौर में इसके लिए डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर कुंड बनाए गए है। बाणगंगा, विजय नगर, स्कीम-54, सुखलिया ग्राम, श्याम नगर, सिलीकान सिटी, कालानी नगर, निपानिया, एरोड्रम रोड, पिपलियाहाना तालाब सहित डेढ़ सौ स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Indore: Chhath festival begins, starts with bathing and eating, ponds made at more than 150 places in Indore
इंदौर मेें छठ महापर्व की तैयारियां शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के साथ ही इंदौर में भी उत्तर भारतीयों का खास छठ महापर्व मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन नहाया-खाय से शुरूआत हुई। घरों की सफाई कर उन्हें पवित्र किया गया। मिट्टी के चूल्हे पर भोजन बनाया गया। अब चार दिनों तक अनुष्ठान होंगे। बुधवार को खरना होगा।

विज्ञापन


इंदौर में उत्तर भारत से आए परिवार बड़ी संख्या में बसे हुए हैं। वे छठ महापर्व भी इंदौर में रहकर ही मनाने लगे हैं। मंगलवार को छठ महापर्व बनाने वाले परिवारों ने घरों में लौकी की सब्जी, चावल बनाए। महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना मनाया जाएगा। महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखेगी। इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर बने व्यजंनों का प्रसाद के रूप में सूर्य भगवान को अर्पित किया जाएगा। बाद में इसे महिलाएं भी ग्रहण करेंगी और 36 घंटे का व्रत शुरू होगा। 
विज्ञापन


गुरुवार को देंगे अस्त होते सूर्य को अर्घ्य
गुरुवार को जलकुंड में खड़े होकर अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 8 नवंबर को महापर्व का समापन होगा। इस दिन सुबह सूर्योदय के साथ छठ मैय्या से सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। इंदौर में इसके लिए 150 से ज्यादा स्थानों पर कुंड बनाए गए हैं। बाणगंगा, विजय नगर, स्कीम-54, सुखलिया ग्राम, श्याम नगर, सिलीकॉन सिटी, कालानी नगर, निपानिया, एरोड्रम रोड, पिपलियाहाना तालाब सहित डेढ़ सौ स्थानों पर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश घोषित करने की मांग
पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के महासचिव केके झा ने पिपलियाहाना और निपानिया तालाब पर स्थाई रूप से छठ पर्व के लिए घाट बनाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed