{"_id":"67f74941f364eaa5ac071bc3","slug":"indore-celebrates-mahavir-jayanti-with-grand-processions-and-religious-ceremonies-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सड़कों पर सोने चांदी के रथ देखकर चौंके लोग, भगवान महावीर के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सड़कों पर सोने चांदी के रथ देखकर चौंके लोग, भगवान महावीर के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
Thu, 10 Apr 2025 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:30 PM IST
सार
Indore News: महावीर जयंती के अवसर पर इंदौर में धार्मिक अनुष्ठान और रथयात्राओं का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। शहर के प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों और इलाकों में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनमें श्वेतांबर और दिगंबर समाज ने अपनी-अपनी यात्रा निकाली।
विज्ञापन
सोने चांदी के रथों में भगवान
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर समेत देशभर में महावीर जयंती का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर इंदौर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों और जैन तीर्थ स्थलों पर शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन शोभायात्राओं में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया जा रहा है और धार्मिक अनुष्ठान भी हो रहे हैं। प्रदेश के पांच प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। सड़कों पर कहीं सोने तो कहीं चांदी के रथ के साथ भगवान महावीर की शोभा यात्राएं निकल रही हैं।
Indore: सुरक्षा की परीक्षा में खरी उतरी इंदौर की मेट्रो,अब हो सकता है कमर्शियल रन
पूरा शहर उत्साह और खुशियों से सराबोर
महावीर जयंती के मौके पर दिगंबर और श्वेतांबर समाज ने अपने-अपने तरीके से रथयात्रा का आयोजन किया है। इंदौर में श्वेतांबर जैन समाज ने सुबह राजवाड़ा से रथयात्रा शुरू की, जिसमें भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर आधारित तीन झांकियां प्रदर्शित की गई। इन झांकियों में 'जल बचाओ' जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को भी दर्शाया गया। इसके अलावा, पंजाब और कर्नाटक की नृत्य मंडलियां भी इस यात्रा में सम्मिलित हुईं, जो माहौल को और भी रंगीन बना रही थीं।
विज्ञापन
108 युवाओं ने नंगे पैर खींचा रथ, 64 दिव्यकुमारियों ने दिया संदेश
श्वेताम्बर जैन महासंघ के तत्वावधान में राजबाड़ा से निकले भव्य जुलूस के दौरान पूरा इलाका त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की और जियो और जीने दो के जयकारों से गूंज उठा। जुलूस में बेहद अद्भुत नजारा था। 70 से अधिक भजन मंडलियां जहां मंगल गीत का पाठ करते हुए चल रही थी, वहीं चांदी के रथ को 108 युवाओं द्वारा नंगे पैर इंद की वेशभूषा में खींचा जा रहा था। 64 दिव्यकुमारियों ने भगवान महावीर के जन्म से जुड़ी चरित्रावली के भेष धर रखे थे। वहीं 72 से अधिक महिला मंडल 16 स्वप्नों को हाथ में लेकर चल रहे थे। राजबाड़ा से निकलकर दलालबाग तक पहुंचे इस जुलूस में हजारों की तादाद में जैन समाज के धर्मावलंबियों ने भाग लिया। महासंघ के अध्यक्षा विजय मेहता ने बताया कि लगभग तीन किलोमीटर लम्बे जुलूस में 300 से अधिक दोपहिया वाहन धर्म ध्वजा फहराते हुए चल रहे थे। वहीं भांगड़ा, कुचिपुड़ी, बंगाली नत्यों के समूह भी जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। राजबाड़ा से दलालबाग तक विभिन्न संगठनों ने स्वागत मंचों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शाम तक चलेंगे आयोजन
इंदौर में दिगंबर जैन समाज की रथयात्रा भी विशेष रूप से आयोजित की गई। यह यात्रा दोपहर करीब 2.30 बजे कांच मंदिर, इतवारिया बाजार से शुरू हुई और स्वर्ण रथ के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा भी धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर थी जिसमें हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए। इस यात्रा में भगवान महावीर के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, युवा भी खूब रहे आगे
इंदौर में श्वेतांबर जैन महासंघ न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नन्हे बच्चे भगवान महावीर के रथ के आसपास सुंदर प्रस्तुतियां देते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी शामिल हुए, जिन्होंने इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनकर इसका महत्व महसूस किया।