फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: CBI raids Mhow office, the matter is related to construction in military area

Indore: महू के दफ्तर पर सीबीआई का छापा, सैन्य क्षेत्र में निर्माण से जुड़ा है मामला

Thu, 01 May 2025 06:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 01 May 2025 06:31 PM IST
सार

महू में निर्माण कार्यों से जुड़ा कार्यालय इन्फैंट्री स्कूल परिसर में है। यहां गैरिसन इंजीनियर ड्यूटी करते है। यह सुबह एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कार्यालय खुलवाया और जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Indore: CBI raids Mhow office, the matter is related to construction in military area
महू में इस संस्थान पर पड़ा छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से 40 किलोमीटर दूर महू सैन्य क्षेत्र स्थित निर्माण कार्य से जुड़े कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने छापा मारा है। यह संस्थान सैन्य क्षेत्र में निर्माण से जुड़े कामों को करता है और छापे की वजह उससे जुड़े घोटाले की सामने आ रही है।

विज्ञापन

 

कार्यालय से जुड़े गैरिसर इंजीनियर के इसमें शामिल होने की आशंका है। सुबह 9 बजे पहुंची सीबीआई की टीम ने कार्यालय की फाइलों की जांच की और कर्मचारियों के बयान लिए।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:श्रमिक दिवस आज: इंदौर का खत्म हुआ मजदूर आंदोलन, कभी थी पूरे देश में श्रम संघों की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन

महू में निर्माण कार्यों से जुड़ा कार्यालय इन्फैंट्री स्कूल परिसर में है। यहां गैरिसन इंजीनियर ड्यूटी करते है। यह सुबह एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारी अलग-अलग कारों से पहुंचे। उन्होंने कार्यालय खुलवाया और जांच शुरू की। गैरिसर इंजीनियर सड़क निर्माण, पाइप लाइन, फुटपाथ निर्माण व अन्य कामों की देखरेख करते है। पिछले दिनों निर्माण कार्य से जुड़े घोटालों की शिकायत हुई थी।

 

इसकी जांच सीबीआई कर रही है। घोटाले की जांच में महू के गैरिसर इंजीनियरों का नाम भी आया था। इसके बाद एक टीम जांच के लिए यहां पहुंची है। दोपहर तक सीबीआई की टीम यहां रुकी रही और दस्तावेज खंगाले। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश में कुछ समय पहले दो गैरिसन इंजीनियर घूस लेते रंग हाथों पकड़े भी जा चुके है। घोटाले में कितने इंजीनियर शामिल है। इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed