फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bulldozers enter illegal colony obstructing airport expansion, demolish more than ten houses

Indore: एयरपोर्ट विस्तार मेें बाधक अवैध काॅलोनी मेें चले बुलड़ोजर, दस से ज्यादा मकान तोड़े

Thu, 05 Sep 2024 10:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Sep 2024 10:28 PM IST
सार

पहले भी कई मकान काॅलोनी में बन चुके है। अवैध निर्माणों को लेकर नगर निगम ने पिछले दिनों नोटिस जारी किए थे, लेकिन तय समय में निर्माण नहीं हटने पर गुरुवार सुबह नगर निगम का अमला जेसीबी और पचास से ज्यादा श्रमिकों केे साथ अवैध निर्माण हटाने पहुंचा।

विज्ञापन
Indore: Bulldozers enter illegal colony obstructing airport expansion, demolish more than ten houses
अवैध मकान तोड़े गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ने गुरुवार सुबह एयरपोर्ट विस्तार मेें बाधक एक अवैध काॅलोनी से दस से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए। सिरपुर क्षेत्र की यह जमीन एयरपोर्ट विस्तार के लिए चिन्हित है, लेकिन यहां केशव विहार कॉलोनी काट दी गई, जो अवैध है और बगैर मंजूरी के यहां मकान भी बन रहे थे।

विज्ञापन

पहले भी कई मकान काॅलोनी में बन चुके है। अवैध निर्माणों को लेकर नगर निगम ने पिछले दिनों नोटिस जारी किए थे, लेकिन तय समय में निर्माण नहीं हटने पर गुरुवार सुबह नगर निगम का अमला जेसीबी और पचास से ज्यादा श्रमिकों केे साथ अवैध निर्माण हटाने पहुंचा।

विज्ञापन



इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण मकान तोड़ने का काम प्रभावित नहीं हुआ। रहवासियों का कहना हैै कि जब अवैध काॅलोनी काटी जाती है, तब नगर निगम एक्शन नहीं लेता है, लेकिन जब गरीब परिवार प्लाॅॅट खरीदकर मकान बनाने लगते है तो उन्हें तोड़ दिया जाता हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम ने काॅलोनी की एप्रोच रोड़ भी तोड़ दी। सिरपुर क्षेत्र बांक पंचायत में आता है। उस इलाके में कई अवैध काॅलोनियां कट रही है। पूर्व में भी इस क्षेत्र से अवैध निर्माण तोड़े जा चुके हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed