फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BRTS to be demolished after Diwali, efforts to build bridge to begin after six months

Indore: दीपावली के बाद टूटेगा बीआरटीएस, छह माह बाद ब्रिज बनाने की होगी कवायद

Sun, 05 Oct 2025 08:23 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 05 Oct 2025 08:23 AM IST
सार

बीआरटीएस तोड़ने का फैसला सरकार ने लिया था, क्योंकि बीआरटीएस के सात चौराहों पर ब्रिज बनाना हैं। बीआरटीएस तोड़ने की जानकारी नगर निगम की तरफ से हाईकोर्ट में भी दी गई है। वहां से भी इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है।
 

विज्ञापन
Indore: BRTS to be demolished after Diwali, efforts to build bridge to begin after six months
बीआरटीएस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले इंदौर बीआरटीएस प्रोजेक्ट को अब तोड़ने का काम शुरू होगा। इसके लिए एक एजेंसी तैयार हो चुकी है और महापौर परिषद ने मंजूरी भी दे दी है। दीपावली के बाद यह काम शुरू होगा। बीआरटीएस तोड़ने से करीब तीन करोड़ रुपये की आय नगर निगम को होगी, जबकि इसके निर्माण में 13 साल पहले 250 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लगी थी। बीआरटीएस तोड़ने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है, अब इसी मार्ग के सात चौराहों पर ब्रिज बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:  Indore News : RSS के पथ संचलन में सड़कों पर उतरेंगे 2 लाख स्वयंसेवक, जानिए क्या है खास

विज्ञापन

बीआरटीएस तोड़ने का फैसला सरकार ने लिया था, क्योंकि बीआरटीएस के सात चौराहों पर ब्रिज बनाना हैं। बीआरटीएस तोड़ने की जानकारी नगर निगम की तरफ से हाईकोर्ट में भी दी गई है। वहां से भी इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। बीआरटीएस तोड़ने में भी कम से कम चार माह का समय लगेगा, क्योंकि उसमे काफी महंगे उपकरण लगे हैं। तोड़ने वाली एजेंसी उसका उपयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक ब्रिज बना, दूसरा निर्माणाधीन
साढ़े 11 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस पर आई बसों का संचालन किया जाता है। इनमें हर दिन 70 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। अब ये आई बसें मिक्सलेन में चलेंगी। बीआरटीएस के भंवरकुआ चौराहा पर इंदौर विकास प्राधिकरण ब्रिज बना चुका है। निरंजनपुर चौराहे पर भी ब्रिज बनाया जा रहा है। सात चौराहों के लिए नगर निगम ने प्री फिजिबिलिटी सर्वे कराया है। इन चौराहों पर ब्रिज बनाए जाना हैं। निर्माण का काम भी छह माह बाद ही शुरू हो पाएगा।

 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed