फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bridges will be built on two railway stations in Indore, Prime Minister's residence will also be built

Indore: इंदौर में बनेंगे दो रेलवे स्टेशनों पर ब्रिज, प्रधानमंत्री आवास भी बनेंगे

Fri, 08 Aug 2025 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 08 Aug 2025 08:10 PM IST
सार

शहर की विवादित 171 स्कीम को लेकर आई आपत्तियों को देखने के बाद यह फैसला लिया गया कि योजना में सहकारिता विभाग से संबंधित जमीनों को स्कीम से अलग किया जाएगा। इस स्कीम के प्रभावित लोगों ने शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
Indore: Bridges will be built on two railway stations in Indore, Prime Minister's residence will also be built
स्कीम 171 के प्रभावितों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शहर के विकास से जुड़े फैसले लिए गए। प्राधिकरण इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन और मांगलिया रेलवे स्टेशन पर ब्रिज बनाएगा। इसके लिए इस साल 48 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसका निर्माण जल्दी शुरू होगा। सिंहस्थ के मद्देजर नगर निगम एमआर 4 सड़क का निर्माण कर रहा है। उस मार्ग पर बनने वाले ब्रिज से ट्रैफिक आसान होगा। इसके अलावा आईडीए की टीपीएस-8 के बड़े प्लाॅट पर 1.613 हेक्टेयर में प्रधानमंत्री अावास योजना के तहत अावास बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

 

शहर की विवादित 171 स्कीम को लेकर आई आपत्तियों को देखने के बाद यह फैसला लिया गया कि योजना में सहकारिता विभाग से संबंधित जमीनों को स्कीम से अलग किया जाएगा और शेष भूमि पर को लेकर संशोधित प्रस्ताव बनाए जाएंगे। इस स्कीम के प्रभावित लोगों ने शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया था, लेकिन उनकी मांग पूरी हो गई।

विज्ञापन

 

बैठक में एमआर-11 की एक लिंक रोड को बनाने की भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा फूठी कोठी क्षेत्र में बने ब्रिज की सर्विस रोड के चौड़ीकरण का फैसला भी लिया गया है। ब्रिज से ज्यादा ट्रैफिक सर्विस रोड से गुजरने के कारण यह फैसला लिया गया है। बैठक में संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed