फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP organization gave notice to Yadav and Kalra in councilor dispute case, sought reply from both

Indore: पार्षद विवाद मामले में भाजपा संगठन ने दिया यादव और कालरा को नोटिस, दोनो से मांगा जवाब

Mon, 06 Jan 2025 06:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 06 Jan 2025 06:59 PM IST
सार

एक मोबाइल काॅल की रिकार्डिंग वायरल होने के बाद कालरा के घर पर हमला हो गया था और उन्होंने जीतू यादव पर परिजनों से मारपीट करने का आरोप लगाया था। दोनो पार्षदों के बीच हुए विवाद का मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव  तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Indore: BJP organization gave notice to Yadav and Kalra in councilor dispute case, sought reply from both
कालरा और यादव को नोटिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पार्षद विवाद मामले में सोमवार को भाजपा संगठन ने एमआईसी मेंबर जीतू यादव  और भाजपा पार्षद कमलेश कालरा को शोकाज नोटिस दिया है। दोनो को अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

विज्ञापन

 

एक मोबाइल काॅल की रिकार्डिंग वायरल होने के बाद कालरा के घर पर हमला हो गया था और उन्होंने जीतू यादव पर परिजनों से मारपीट करने का आरोप लगाया था। दोनो पार्षदों के बीच हुए विवाद का मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


दोनो ने जांच कर एक्शन लेने की बात कही थी। कमलेश कालरा को भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे द्वारा दिए गए नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक काॅल रिकार्डिंग वायरल हुई है। जिसमें आप नगर निगम कर्मचारी को धमकी दे रहे है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण देकर वास्तविकता से संगठन को अवगत कराए। उधर यादव को दिए गए शोकाज नोटिस में कहा गया है कि पार्टी के पास अआपके खिलाफ एक शिकायत आई है।

 

जिसमे पार्षद कालरा ने उनके घर पर हुए हमले और उनके परिजनों को चोट पहुंचाने की घटना में शामिल होने की बात कही है। इस मामले में दो दिन में संगठन को स्पष्टीकरण दें।




आपको बता दे कि यह मामला सामने आने के बाद चार नंबर क्षेत्र की विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री से कालरा और उसके परिजनों को मिलवाया था और जीतू यादव की शिकायत की थी। रविवार को मुख्मंत्री मोहन यादव फिर इंदौर आए तो जीतू यादव अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे और अपनी बात रखी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed