फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP leader shot dead in mutual dispute in Indore

MP: BJP नेता और विजयवर्गीय समर्थक मोनू की हत्या, बदमाशों ने घर पहुंचने से पहले गोली मारी; रैली निकालने वाले थे

Sun, 23 Jun 2024 02:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 23 Jun 2024 02:40 PM IST
सार

भाजपा नेता मोनू को सुबह तीन बजे चिमनबाग चौराहे पर गोली मार दी गई। घायल मोनू को उसके दोस्त एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Indore: BJP leader shot dead in mutual dispute in Indore
इंदौर में भाजपा नेता व विजयवर्गीय समर्थक मोनू की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह तीन बजे एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी और मृतक के बीच आपसी विवाद चल रहा था। भाजपा नेता मोनू कल्याणे मंत्री विजयवर्गीय का समर्थक था और राजनीति में काफी सक्रिय भी था। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे, लेकिन उनका पता नहीं चला। कल्याणे की हत्या की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता उसके निवास पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हत्या तड़के तीन बजे चिमनबाग चौराहे पर उस वक्त हुई, जब मोनू रैली की तैयारियों के लिए बैनर पोस्टर्स बंधवा कर घर लौट रहा था। हत्या में पीयूष और गोलू का नाम सामने आ रहा है। गोली लगने से घायल मोनू को उसके दोस्त एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोनू को गोली मारने वाले आरोपी चिमनबाग क्षेत्र में ही रहते हैं। मोनू ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। हत्या के पीछे भी पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह के विवाद की स्थिति न हो।

रैली निकालने की तैयारी में जुटा था
भाजपा नेता मोनू कल्याणे रविवार शाम को चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा वाहन रैली निकालने वाला था। उसकी तैयारियों के सिलसिले में वह रात को समर्थकों के साथ तैयारी में जुटा था। मोनू के निवास पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी रात को पहुंचे थे।

आरोपियों के घरों में लगाई आग
मोनू के समर्थकों ने हत्या के बाद आरोपियों के घरों में आग लगा दी और बाहर रखे वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों केे परिजन भी घर छोड़कर भाग गए है।  आरोपियों के घर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed