फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bharat Gaurav train will leave from Indore on December 16, tourists will be able to see Rameshwaram, T

Indore: इंदौर से भारत गौरव ट्रेन रवाना होगी 16 दिसंबर को, रामेश्वरम, तिरुपति और कन्याकुमारी देेख सकेंगे पर्यटक

Wed, 06 Nov 2024 02:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Nov 2024 02:39 PM IST
सार

नौ दिन और 11 दिनों तक की यात्रा के दौरान दक्षिण भारत के पर्यटक स्थलों की सैर कराएगी। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी का किराया 18 हजार, थर्ड एसी का 29 हजार और सेकंड एसी का 39 हजार रुपये रहेगा।

विज्ञापन
Indore: Bharat Gaurav train will leave from Indore on December 16, tourists will be able to see Rameshwaram, T
इंदौर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए रेल विभाग ने देखो अपना देश योजना के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों की संचालन शुरू किया हैै। इसके तहत इंदौर से दक्षिण भारत के लिए इंदौर को भी एक ट्रेन मिली है।

विज्ञापन

 

यह ट्रेन 16 दिसंबर को इंदौर से रवाना होगी, जो दक्षिण भारत के रामेश्वरम, तिरुपति, कन्याकुमारी के अलावा अन्य स्थलों की सैर कराएगी। यह ट्रेन मदुरई, त्रिवेंद्रम भी जाएगी। इसका संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेेशन लिमिटेड कर रहा है। यात्रा में कई सुविधाएं मिलेगी।

विज्ञापन



यह ट्रेन इंदौर के अलावा देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, शाजापुर, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेेशनों से जाएगी और प्रदेश के लोग इन स्टेशनों से सवार हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौ दिन और 11 दिनों तक की यात्रा के दौरान दक्षिण भारत के पर्यटक स्थलों की सैर कराएगी। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि इस ट्रेन की स्लीपर श्रेणी का किराया 18 हजार, थर्ड एसी का 29 हजार और सेकंड एसी का 39 हजार रुपये रहेगा।



इस यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को रुकने, सड़क परिवहन, बसों से पर्यटक स्थलों तक जाने की सुविधा दी जाएगी। यह ट्रेन विशेष एलएचबी रैक के साथ चलेगी। इस यात्रा केे लिए कई यात्रियों ने बुकिंग कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed