Indore: दस रुपये नहीं दिए तो भिखारी ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिखारी समीर खान आया और प्रकाश से दस रुपये देने का कहने लगा। प्रकाश ने पैसे देने से इनकार कर दिया और भिखारी को बुरा- भला कहने लगा। इस बात पर आरोपी को भी गुस्सा आ गया। उसने जेब से चाकू निकाला और प्रकाश के सीने और पेट पर दो-तीन वार कर दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सांवेर के चंद्रावतीगंज में एक भिखारी ने दस रुपये नहीं देने पर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद से ही भिखारी फरार था। पुलिस ने उसे गुरुवार को पकड़ लिया।
चंद्रावतीगंज में उन्हेंल निवासी प्रकाश पिता दीपाजी दायमा की लाश मिली थी। वह शराब दुकान के पास बैठा था। तभी भिखारी समीर खान आया और प्रकाश से दस रुपये देने का कहने लगा। प्रकाश ने पैसे देने से इनकार कर दिया और भिखारी को बुरा- भला कहने लगा। इस बात पर आरोपी को भी गुस्सा आ गया। उसने जेब से चाकू निकाला और प्रकाश के सीने और पेट पर दो-तीन वार कर दिए।
इसके बाद वह भाग गया। प्रकाश को सांवेर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को हत्या करने वाले का पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन जांच में पता चला कि दुकान के पास भीख मांगने वाला युवक गायब है। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई।
पता चला कि आरोपी अकोला का रहने वाला था और वह वहां भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसे चंद्रावती गंज से ही गिरफ्तार किया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी पुलिस को मिला है। आरोपी ने कहा कि प्रकाश ने उसे गालियां दी थी, यह बात उसे सहन नहीं हुई और उसने चाकू मार दिए।
