फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bajrang Dal will show its strength in Indore, Trishul initiation is being given in the slums

Indore: बजरंग दल 29 मार्च को शौर्य कुंभ में दिखाएगा ताकत, इंदौर में बस्तियों में दी जा रही है दीक्षा

Thu, 27 Mar 2025 08:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Mar 2025 08:03 AM IST
सार

राठी ने बताया की मालवा प्रान्त से पचास हजार  से ज्यादा कार्यकर्ता नेहरू स्टेडियम में शामिल होंगे।अलग अलग स्थानों से बजरंग दल कार्यकर्ता पाँच -पाँच की पंक्ति में संचलन के रूप में नेहरू स्टेडियम जाएंगे।

विज्ञापन
Indore: Bajrang Dal will show its strength in Indore, Trishul initiation is being given in the slums
बजरंग दल की त्रिशूल दीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजरंग दल इंदौर में 29 मार्च को अपनी ताकत दिखाएगा। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में शौर्य कुंभ आयोजित कर रहा है। इसमें हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

 

बजरंग दल के जिला प्रचार प्रमुख अन्नु गेहलोत ने बताया कि 29 मार्च को नेहरू स्टेडियम में होने वाले बजरंग दल के शौर्य कुंभ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें मालवा प्रांत के साथ इंदौर के कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे हैं। इसके अलावा बस्तियों में त्रिशूल दीक्षा बड़ी संख्या में बजरंगियों द्वारा ली जा रही है। मालवा मिल चौराहे के पास गोमा की फेल में त्रिशूल दीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा विभाग मंत्री यज्ञेश राठी की मौजूदगी में दी गई।

विज्ञापन

 

 

त्रिशूल दीक्षा की आवश्यकता क्यों है, यह भी राठी ने विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज के परिदृश्य में हिंदू समाज को स्वयं की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ शस्त्र की भी आवश्यकता है। हमारे इतिहास में अहिंसा को परम धर्म माना है, लेकिन इससे भी आगे आज के युग की बात करें तो धर्म की रक्षा हमें हर हाल में करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राठी ने बताया कि इंदौर विभाग से 25 हजार की संख्या में कुंभ में बजरंगी शामिल होंगे व मालवा प्रांत से पचास हजार से ज्यादा कार्यकर्ता नेहरू स्टेडियम में शामिल होंगे। इंदौर में अलग अलग स्थानों से बजरंग दल कार्यकर्ता पांच-पांच की पंक्ति में संचलन के रूप में नेहरू स्टेडियम में जाएंगे। जहां पर विलुप्त होते पारंपरिक खेल कबड्डी, मलखंभ जैसे खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे खेलों का संवर्धन और उत्थान का संदेश दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी कार्यकर्ताओं व आमंत्रित सदस्यों की प्रवेशिका बनाई जा रही है, जिससे कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ता गणवेश पहनकर शामिल होंगे और त्रिशूल साथ रहेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed