फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bajrang Dal raided the flat, Mumbai youth found with a Hindu girl, allegation of love jihad

Indore: फ्लैट पर बजरंगियों ने मारा छापा, हिंदू युवती के साथ मिला मुंबई का युवक, लव जिहाद का आरोप

Sun, 01 Jun 2025 10:32 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Jun 2025 10:32 AM IST
सार

मुंबई में रहने वाला नौशाल अली खान कव्वाली के प्रोग्राम का आयोजक है। वह अक्सर इंदौर आकर गुजराती दर्जी समाज की एक युवती के फ्लैट में रहता था। समाज के लोगों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। वह अक्सर इंदौर आकर युवती के फ्लैट में रुकता था।

विज्ञापन
Indore: Bajrang Dal raided the flat, Mumbai youth found with a Hindu girl, allegation of love jihad
इस युवक पर लव जिहाद का शक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रामबाग क्षेत्र के एक फ्लैट में शनिवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। यहां एक अविवाहित हिन्दू युवती के फ्लैट में मुबंई से आया मुस्लिम युवक रह रहा था। जब बजरंगी फ्लैट पहुंचे तो वह आपत्तिजनक अवस्था में मिला।

विज्ञापन


इसके बाद उसकी धुनाई कर दी गई और पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल ने लिखित शिकायत में लव जिहाद का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक रामबाग के संघ कार्यालय के समीप की मल्टी में रुका हुआ था। उस पर जासूसी करने का शक भी जताया गया है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में रहने वाला नौशाल अली खान कव्वाली के प्रोग्राम का आयोजक है। वह अक्सर इंदौर आकर गुजराती दर्जी समाज की एक युवती के फ्लैट में रहता था। समाज के लोगों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। वह अक्सर इंदौर आकर युवती के फ्लैट में रुकता था। जब समाजजनों को पता चला कि वह इंदौर आया है तो शनिवार को बजरंग दल के पदाधिकारी तन्नू शर्मा व समाज के लोग फ्लैट पर पहुंचे। पहले तो उन्होंने नौशाद की धुनाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन



फिर उसे थाने ले गए। समाजजनों ने कहा कि नौशाद लव जिहाद कर हिन्दू लड़कियों को फंसाता है। इसके बाद उनका शारीरिक शोषण करता है। पुलिस ने उसके मोबाइल को भी जब्त किया है, ताकि उसके बारे में अन्य जानकारी भी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed