फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ayodhya love of Congress MLA, Ramlala's visit to 600 people every month at his own expense

Indore: कांग्रेस विधायक का अयोध्या प्रेम, अपने खर्च से हर महीने 600 लोगों को करा रहे रामलला के दर्शन

Fri, 16 Sep 2022 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 09:25 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का अयोध्या प्रेम चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विधायक शुक्ला अपनी विधानसभा के हर वार्ड के लोगों को अयोध्या यात्रा करा रहे हैं। यात्रियों के आने-जाने-खाने का खर्च विधायक ही वहन करते हैं। शनिवार को वार्ड 10 के 600 नागरिक रवाना होंगे। 

विज्ञापन
Indore: Ayodhya love of Congress MLA, Ramlala's visit to 600 people every month at his own expense
संजय शुक्ला अब तक कई लोगों को अयोध्या दर्शन करा चुके हैंं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंदौर की विधानसभा नंबर 1 से चुने गए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। अब उनका अयोध्या प्रेम शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विधायक शुक्ला अपनी विधानसभा के हर वार्ड के लोगों को अयोध्या यात्रा करा रहे हैं। यात्रियों के आने-जाने-खाने का खर्च विधायक ही वहन करते हैं। शनिवार को वार्ड 10 के 600 नागरिक रवाना होंगे। 
विज्ञापन


विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि मैंने तय किया है कि जरूरतमंदों को अयोध्या ले जाकर भगवान राम के दर्शन कराऊंगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र के हर  वार्ड से 600 लोगों के यात्रा कराई जा रही है। कई यात्राएं हो चुकी हैं। शनिवार को वार्ड 10 के नागरिक अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। विधायक शुक्ला ने बताया कि यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन नागरिकों का आना-जाना,  घूमना, फिरना, खाना-पीना, दर्शन आदि सभी कुछ फ्री में होगा। 
विज्ञापन


विधायक शुक्ला ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी लोगों को पहले बाणेश्वर कुण्ड पर एकत्र किया जाता है। यहां से सभी शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। रेलवे स्टेशन से ये सभी यात्री भगवान राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे। पित्र पक्ष की इस अवधि में भगवान राम के दर्शन करने के साथ ही सरयू नदी में दीपदान करते श्रद्धालुओं के द्वारा अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed