फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Another achievement registered in the name of Indore, received the Best District Award from the Presid

Indore: इंदौर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज, स्वच्छता के बाद अब वाॅटर अवाॅर्ड में दिखाया दम

Tue, 22 Oct 2024 07:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 22 Oct 2024 07:08 PM IST
सार

इंदौर से निकलने वाली नदियों पर छोटे-छोटे स्टाॅप डेम बनाए गए। इससे नदियों में वर्षभर पानी रहता है और किसान भी उससे खेतों की सिंचाई करते है। इसके अलावा इंदौर में 300 से ज्यादा हेक्टेयर में ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा दिया गया।

विज्ञापन
Indore: Another achievement registered in the name of Indore, received the Best District Award from the Presid
इंदौर जिले को मिला राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचवें नेशनल वाटर अवार्ड में इंदौर जिला वेस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक कैटेगरी में नंबर वन आया है। मंगलवार का दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा को अवार्ड से सम्मानित किया।

विज्ञापन

 

नदी विकास व गंगा संरक्षण विभाग ने मंगलवार को अलग-अलग श्रेणियों में 30 से ज्यादा अवार्ड बांटे। देश के अलग अलग प्रदेशों, निकायों, जिले व अन्य श्रेणियों में अवार्ड दिए गए। इंदौर जिले के लिए जिला पंचायत की तरफ से जलसंवर्धन, जल पुर्नभरण और नदियों के कैचमेंट एरिया के लिए किए गए कामों के आधार पर प्रविष्ठी भेजी गई थी। विभाग ने इंदौर जिले के कामों को पश्चिम जोन में सबसे बेहतर पाया और पुरस्कार के लिए चुना।

विज्ञापन

 

इंदौर को दस में से दस अंक दिए गए। जल सरंक्षण के लिए किए गए कामों को परखने के लिए दिल्ली से जो टीम आई थी। उन्हें गर्मी के समय भी बोरिंग सूखे नहीं दिखे और नदियों में भरपूर पानी मिला। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से यह काम संभव हो पाया है। जलसरंक्षण की दिशा में लगातार इंदौर जिले में काम जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसलिए इंदौर जिला रहा आगे

 

इंदौर से निकलने वाली नदियों पर छोटे-छोटे स्टाॅप डेम बनाए गए। इससे नदियों में वर्षभर पानी रहता है और किसान भी उससे खेतों की सिंचाई करते है। इसके अलावा इंदौर में 300 से ज्यादा हेक्टेयर में ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा दिया गया। नगर निगम सीमा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा आवासों में छत से सीधे जमीन में पानी उतारा जाता है। जिले के अमृत सरोवरों को अतिक्रमण मुक्त किया गया। उनकी चैनलों को साफ किया गया। मेंहदी कुंड, पातालापानी झरनों की अप स्ट्रीप में वाटरशेण का विकास किया गया। झरने वर्षाकाल के बाद भी बहते रहे, इसके लिए प्रबंध किए गए।



मुख्यमंत्री ने दी बधाई

इंदौर जिले को सर्वश्रेष्ठ जिले के तौर पर मिले अवार्ड के लिए मुख्यमंत्री ने बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश जल सरंक्षण के लिए अपनी भूमिका निभा रहा है। इंदौर मेें नदिया जोड़नेे की दिशा में भी बेहतर काम हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed