फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: An elderly man who had come to complain about land encroachment drank acid in the ADM cabin and died

Indore News: जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर आए बुजुर्ग ने एडीएम के केबिन में गटका एसिड, हो गई मौत

Wed, 11 Jun 2025 02:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Jun 2025 02:29 AM IST
सार

करण अपने साथ जो शिकायती आवेदन लाए थे। उनमें पांच लोगों को उल्लेख है। करण ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे 2.25 बीघा जमीन पट्टे पर मिली है, लेकिन पांच साल पहले पांच लोगों ने धोखे से कोरे स्टाॅम्प पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए और जमीन पर खुद कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
Indore: An elderly man who had come to complain about land encroachment drank acid in the ADM cabin and died
करण चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में एडीएम के केबिन में 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने एसिड पी लिया। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम करण चौहान है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देपालपुर क्षेत्र के लिलेंडीपुरा में उसकी 2.25 बीघा जमीन है। जिस पर पांच लोगों ने कब्जा कर रखा है। वह उसकी शिकायत लेकर कई बार कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कर चुके थे। मंगलवार को फिर वे जनसुनवाई में पहुंचे। इसके बाद वह एडीएम राजेंद्र रघुवंशी के केबिन में पहुंचे और अपना शिकायती आवेदन दिया। कई बार शिकायतों के बावजूद कब्जा न मिलने से दुखी करण अपने साथ एसिड की बाॅटल लाए थे। उन्होंने केबिन में ही ढक्कन खोला और एसिड गटक लिया। यह देख स्टाफ के कर्मचारी सकते में आए गए। तत्काल करण को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें भर्ती किया गया, लेकिन रात को करण की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब डाॅक्टर बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करेंगे और मौत के कारणों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजा हत्याकांड से बदनामी, सोहरा के लोगों ने निकाली शांति रैली, जगह को बताया सुरक्षित, जानें क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरे स्टाम्प पर करा लिए थे हस्ताक्षर
करण अपने साथ जो शिकायती आवेदन लाए थे। उनमें पांच लोगों को उल्लेख है। करण ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे 2.25 बीघा जमीन पट्टे पर मिली है, लेकिन पांच साल पहले पांच लोगों ने धोखे से कोरे स्टाम्प पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए और जमीन पर खुद कब्जा कर लिया। वे उस जमीन पर खेती भी नहीं करने दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed