फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After the robbery, the robbers left for Ujjain, police are searching for the robbers in Ujjain.

Indore: लूट के बाद उज्जैन की तरफ रवाना हुए लुटेरे, उज्जैन में पुलिस तलाश रही

Wed, 13 Nov 2024 07:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Nov 2024 07:02 PM IST
सार

पुलिस ने सोमवार सुबह हुई लूट के पहले हुई चार वारदातों के बारे में पता किया। उन्हें भी इन बदमाशों ने ही अंजाम दिया। वारदातों के स्थान और समय के हिसाब से पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी एक दिन पहले बस से ही उज्जैन से इंदौर आए थे।

विज्ञापन
Indore: After the robbery, the robbers left for Ujjain, police are searching for the robbers in Ujjain.
इंदौर में हुई लूट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र में तीन लोगों से 15 लाख रुपये के आभूषण लूटने वाले बदमाशों का पुलिस तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा पाई। लुटेरों के फुटेज और वारदातों के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि लुटेरे वारदात से पहले इंदौर में नहीं रुके थे, बल्कि एक दिन पहले ही इंदौर आए थे और वारदात के बाद छोटी ग्वालटोली से चुराई गई बाइक उन्होंने सांवेर रोड पर छोड़ी थी।

विज्ञापन


 

अफसरों ने अनुमान लगाया कि वे बस से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। अब इंदौर की पुलिस टीम उज्जैन पर ही फोकस कर रही है और लुटेरों का पता करने में जुटी है।

विज्ञापन

पांच स्थानों पर की वारदात

पुलिस ने सोमवार सुबह हुई लूट के पहले हुई चार वारदातों के बारे में पता किया। उन्हें भी इन बदमाशों ने ही अंजाम दिया। वारदातों के स्थान और समय के हिसाब से पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी एक दिन पहले बस से ही उज्जैन से इंदौर आए थे। स्टेशन पर उतरने के बाद छोटी ग्वालटोली से बाइक चुराई। बाइक चोरी की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद उन्होंने सुबह रेसकोर्स रोड क्षेत्र की लूट की वारदात को अंजाम दिया और मालवा मिल, परदेशीपुरा होते हुए सांवेर रोड की तरफ निकल गए। बुधवार को पुलिस की टीम ने उज्जैन में नानाखेड़ा बस स्टैंड के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सुबह के समय उज्जैन रुट पर जाने वाली बसों के बारे में पता लगाय जा रहा है,ताकि लुटेरों का कुछ सुराग लगा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed