फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After Diwali festival, grain market in Indore, traders made auspicious deals.

Indore: दीपावली त्यौहार के बाद इंदौर में अनाज मंडी में व्यापारियों ने किए मुर्हूत के सौदे

Mon, 04 Nov 2024 06:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 04 Nov 2024 06:52 PM IST
सार

दीपावली से भाईदूज तक शहर की मंडियां बंद थी। जो सोमवार को खुली। मुर्हूत के सौदों में व्यापारियों किसानों की उपज को अच्छे दामों मेें खरीदते है। इस कारण किसान भी मुर्हूत के सौदों में ज्यादा दिलचस्पी लेते है। कई किसान एक दिन पहले सब्जी मंडी पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Indore: After Diwali festival, grain market in Indore, traders made auspicious deals.
छावनी अनाज मंडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली त्यौहार के बाद इंदौर मेें सोमवार को छावनी और लक्ष्मीबाई मंडी और सियागंज मेें व्यापारियों ने मुर्हूत के सौदे किए। परंरागत परिधानों में मंडी पहुंचे व्यापारियों ने बहीखातों में स्वास्तिक बनाकर भाव लिखे।

विज्ञापन



कुछ व्यापारियों ने रुमाल के नीचे गुप्त सौदे किए। मंडी मेें आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ नजर आई। मुर्हूत के सौदों के साथ व्यापारियों ने उपज लेकर मंडी पहुंचे किसानों का सम्मान भी किया।

विज्ञापन


दीपावली से भाईदूज तक शहर की मंडियां बंद थी। जो सोमवार को खुली। मुर्हूत के सौदों में व्यापारियों किसानों की उपज को अच्छे दामों मेें खरीदते है। इस कारण किसान भी मुर्हूत के सौदों में ज्यादा दिलचस्पी लेते है। कई किसान एक दिन पहले सब्जी मंडी पहुंच गए थे। मंडी मेें पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला,महेंद्र हार्डिया और पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

मुर्हूत के सौदों गेहूं 6171 प्रति क्विटल, डाॅलर चना 7221, मक्का 2950, मूंग 8084 प्रति क्विटल के भाव से बिके। सौदे करने से पहले मंडी के मंदिर में व्यापारियों और किसानों ने पूजा की। इसके बाद पटाखे भी जलाए और एक दूसरे को दीपावली की बधाई भी दी। किसान भी अपने गांव से व्यापारियों के लिए मिठाई लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed