फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: AC luxury buses will run on Indore routes, forty bus stops will be built on BRTS

Indore: इंदौर के रुट पर चलेंगी एसी लग्जरी बसें, बीआरटीएस पर चालीस बस स्टाॅप बनेंगे

Thu, 17 Apr 2025 06:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Apr 2025 06:54 PM IST
सार

बीआरटीएस की बस लेन में बने बीस बस स्टाॅपों को हटाया जाएगा। इसके बदले सड़क के दोनों तरफ चालीस नए बस स्टाॅप बनेंगे।  बसें अब नए स्टाॅपों पर रुकेंगी। 

विज्ञापन
Indore: AC luxury buses will run on Indore routes, forty bus stops will be built on BRTS
एआईसीटीएसएल बोर्ड बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक तरफ जहां बीआरटीएस हटाने की तैयारी हो रही है, वहीं दूसरे रुटों पर लोक परिवहन बस की सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी निर्णय लिए जा रहे है। एआईसीटीएसएल की बोर्ड बैठक में गुरुवार को तय हुआ है कि इंदौर के कुछ रुटों पर लग्जरी एसी बसें चलाई जाएंगी। इसका किराया थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन यात्रियों का सफर सुविधाजनक होगा। यह बसें इलेक्ट्रानिक होंगी।

विज्ञापन

 

इंदौर के पर्यटन स्थलों से जोड़ने वाले रुटों को इस पर चलाया जाएगा,ताकि इंदौर आने वाले यात्री इन बसों का इस्तेमाल कर सके। इसके अलावा शहर के नए रुटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा और व्यस्त रुटों पर यात्री बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बैठक में एआईसीटीएसएल बोर्ड के उपाध्यक्ष दीपक सिंह, निदेशक एवं जिलाधीश आशीष सिंह, प्रबंध निदेशक एवं निगमायुक्त शिवम वर्मा, निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी आई डी ए रामप्रकाश अहिरवार और ए आई सी टी एस एल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें- इंदौर में बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी,कहा-दो बजे धमाके से उड़ जाएगा बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीस बस स्टाॅप हटेंगे, चालीस नए बनेंगे

बीआरटीएस की बस लेन में बने बीस बस स्टाॅपों को हटाया जाएगा। इसके बदले सड़क के दोनों तरफ चालीस नए बस स्टाॅप बनेंगे। बीआरटीएस पर अब मिक्स लेन में बसों का संचालन होगा और वे इन नए बस स्टाॅपों पर रुकेंगी। वर्तमान में जो बसें इंदौर के बीआरटीएस पर चलती हैं। उनके दरवाजे बस स्टाॅप की ऊंचाई के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। उसका ध्यान भी नए बस स्टेशनों को बनाने में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed