फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young man was murdered again in Indore, there was a dispute over taking a tractor to the field.

Indore:इंदौर में फिर एक युवक की हत्या, खेत में ट्रैक्टर ले जाने के लिए हुआ था विवाद

Wed, 13 Mar 2024 09:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 13 Mar 2024 09:41 PM IST
सार

रोहित ने धारधार हथियारों से दीपक पर वार कर दिया। दीपक के परिवार के लोगों को विवाद की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और दीपक को अस्पताल लेकर गए, लेकिन गहरे घाव होने की वजह से दीपक के शरीर से ज्यादा खून बन गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: A young man was murdered again in Indore, there was a dispute over taking a tractor to the field.
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। युवक ट्रैक्टर में लहसून लेकर मंडी जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर का एक पहिए से खेत की मेढ़ टूट गई। इससे नाराज होकर तीन आरोपियों ने ट्रैक्टर चला रहे युवक की हत्या की दी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

गांधीनगर के एक खेत में आरोपी रोहित, देवकरण और हिम्मत सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान दीपक डाॅबी अपने मामा के खेत से ट्रैक्टर में लहसून भर कर निकला। ट्रैक्टर का पहिया खेत की मेढ़ पर चढ़ गया तो खेत में सिंचाई कर रहे तीनों आरोपियों ने आपत्ति ली।

विज्ञापन


दीपक का उनसे विवाद हो गया। इस बीच रोहित ने धारधार हथियारों से दीपक पर वार कर दिया। दीपक के परिवार के लोगों को विवाद की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और दीपक को अस्पताल लेकर गए, लेकिन गहरे घाव होने की वजह से दीपक के शरीर से ज्यादा खून बन गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दीपक मूलत: बड़ोली गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा के यहां आया था और काम में उनका हाथ बंटाने के लिए वे खेत पर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed