फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A Nilgai strayed into a residential area in Indore; the staff caught it and sent it to the zoo.

Indore: इंदौर के रिहायशी इलाके में आई नील गाय, अमले ने पकड़ कर चिडि़याघर भेजा

Thu, 16 Oct 2025 03:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 16 Oct 2025 03:42 PM IST
सार

भोजन की तलाश में नील गाय विजय नगर क्षेत्र की तरफ आ गई हो। चिडि़याघर प्रभारी डाॅ. उत्तम यादव ने कहा कि नील गाय स्वस्थ्य है। उसे किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं है। कुछ समय के लिए उस निगरानी के लिए चिडि़याघर में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: A Nilgai strayed into a residential area in Indore; the staff caught it and sent it to the zoo.
नील गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के रिहायशी इलाके विजय नगर के एक बगीचे में लोगों ने नीलगाय को देखा। उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। इस बीच लोगों ने चिडि़याघर प्रबंधन को सूचना दी। अमले ने मौके पर आकर नील गाय को पकड़ कर पिंजरे में रखा और चिडि़याघर में रखा। उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। अफसरों का कहना है कि सुपर काॅरिडोर क्षेत्र में जंगली जानवर देखे जाते है।

विज्ञापन

 

संभावना है कि भोजन की तलाश में नील गाय विजय नगर क्षेत्र की तरफ आ गई हो। परीक्षण के बाद चिडि़याघर प्रभारी डाॅ. उत्तम यादव ने कहा कि नील गाय स्वस्थ्य है। उसे किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं है। उसकी उम्र आठ माह है। कुछ समय के लिए उस निगरानी के लिए चिडि़याघर में रखा जाएगा। इसके बाद उसे फिर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

तेंदुए भी आ चुके है बसाहट में

 

इंदौर में जंगली जानवरों के आने का मामला नया नहीं है। इससे पहले तेंदुएं भी आ चुके है। एरोड्रम रोड और बायपास की काॅलोनी शिवशक्ति नगर में तेंदुएं आ गए थे। जिन्हें वन विभाग की टीम ने बेेहोश कर पकड़ा था। इसके अलावा महू में बाघ भी बकरी और गाय की शिकार कर चुका है। इसके अलावा एक बुर्जुग की भी जान बाघ ने ली थी। बायपास की दो टाउनशिपों में सियार और तेंदुए देखे गए है। उन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो दिन से पिंजरे लगाए है। रहवासी टाउनशिपों से जानवरों को भगाने के लिए पटाखे भी फोड़ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed