फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A kilometer long river front will be built from Nagar Nigam Square to Rambagh Pak on Kanh river

Indore: कान्ह नदी पर नगर निगम चौराहा से रामबाग तक बनेगा एक किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट

Thu, 10 Jul 2025 09:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 10 Jul 2025 09:27 PM IST
सार

बैठक में सराफ चौपाटी को लेकर भी चर्चा हुई। पिछले साल सराफा चौपाटी को लेकर कमेटी ने रिपोर्ट दी थी। बैठक में तय हुआ कि चौपाटी में परंपरागत 80 खान-पान की दुकानें रहेगी। उनका नगर निगम रजिस्ट्रेशन करेगा

विज्ञापन
Indore: A kilometer long river front will be built from Nagar Nigam Square to Rambagh Pak on Kanh river
महापौर परिषद बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कान्ह नदी को लेकर कई योजनाएं बनी, धरती पर भी आई, लेकिन नदी की गंदगी साफ नहीं हो पाई। अब नगर निगम रामबाग चौराहा से अहिल्या आश्रम ब्रिज तक एक किलोमीटर लंबाई में रिवर फ्रंट तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए 22 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

 

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि इसके अलावा एप के माध्यम से कचरा वाहन बुलवाने की सुविधा भी शहरवासियों को मिलेगी। खराब आइल से इधन  और पुराने कपड़े से धागा बनाने के प्लांट को भी मंजूरी दी गई है। एक अहम फैसला शहर के पिपलियापाला उद्यान को लेकर हुआ। इसका संचालन अब निजी हाथों को सौंपा गया है।

विज्ञापन

 

सराफा चौपाटी में रहेगी 80 दुकानें

बैठक में सराफ चौपाटी को लेकर भी चर्चा हुई। पिछले साल सराफा चौपाटी को लेकर कमेटी ने रिपोर्ट दी थी। बैठक में तय हुआ कि चौपाटी में परंपरागत 80 खान-पान की दुकानें रहेगी। उनका नगर निगम रजिस्ट्रेशन भी करेगा। कम दुकानें होने के कारण सुरक्षा का अधिक ध्यान रखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन नगर लिंक रोड़ बनेगी

चंदन नगर लिंक रोड के निर्माण को भी बैठक में मंजूरी दी गई। अब जल्दी ही बाधक हिस्से हटाए जाएंगे। अमृत 2 योजना के अंतर्गत 29 गांवों में ड्रेनेज लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पश्चिम क्षेत्र में भी नई ड्रेनेज लाइन डाली जाएगी।



शहर में पीपीपी मॉडल पर पार्क बनेगा और प्राणी संग्रहालय परिसर में एक्वेरियम बनाने की योजना को स्वीकृति दी गई है। निगम ने 500 करोड़ रुपये का ऋण लेने की मंजूरी दी है ताकि विभिन्न योजनाएं समय पर पूरी की जा सकें। एम्यूजमेंट पार्क और अन्य विकास परियोजनाएं भी इसमें शामिल रहेंगी। गणेशगंज मामले की रिपोर्ट भी बैठक में पेश की गई, जिसमें दोषियों को भविष्य में सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed