फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A girl from Vijay Nagar area saved her life by jumping from the building and falling on the shop shed.

Indore: विजय नगर क्षेत्र से एक युवती बिल्डिंग से गिरी, दुकान के शेड पर गिरने से बच गई जान

Thu, 17 Oct 2024 06:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Oct 2024 06:36 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। हादसे के बाद युवती बेहोशी की हालत में है, इसलिए उसका नाम पुलिस को पता नहीं चल सका।पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटाकर उसके परिजनों को खबर करेगी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Indore: A girl from Vijay Nagar area saved her life by jumping from the building and falling on the shop shed.
युवती इस अपार्टमेंट से गिरी थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में विजय नगर क्षेत्र की एक बिल्डिंग से एक युवती गिर गई। चौथी मंजिल से गिरने के बाद युवती नीचे की दुकान के शेड पर जा गिरी। इससे उसे कम चोटें लगी और जान भी बच गई। उसे घायल अवस्था मेें अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती ने पुलिस को बयान दिया कि वह मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह गिर गई। 

विज्ञापन

 

गुरुवार दोपहर विजय नगर क्षेत्र की एक बिल्डिंग से एक युवती गिर पड़ी। उसने काले रंग के कपड़े पहने थे। युवती तल मंजिल की दुकान के  शेड पर जा गिरी। उसे गिरते देख लोग बचाने दौड़े और दो व्यक्तियों ने उसे शेड से उतार कर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। हादसे के बाद युवती बेहोशी की हालत में है, इसलिए उसका नाम पुलिस को पता नहीं चल सका था। हादसे के एक घंटे बाद पुलिस अफसरों को युवती ने बताया कि उसका नाम नंदनी धोनितिया है। वह नेहरू नगर में रहत है और अपने दोस्त दिपेश जैन से मिलने आई थी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीच के हिस्से में गिरने के कारण बची जान 

 जिस दुकान के शेड पर वह गिरी उसके दोनों तरफ लोहे के एंगल थे और एसी के जंगले भी लगे थे, लेकिन बीच के हिस्स में गिरने से वह बच गई। युवती पड़ोस के अपार्टमेंट से गिरी थी। दुकानदारों ने अक्सर उसे अपार्टमेंट में देखा है। युवती एमबीए की छात्रा है और दीपेश भी उसका सीनियर है। हादसे के समय वह भी कमरे में था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed