फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A father who had gone out to take his son for a ride in Indore was hit by a car and died.

Indore: इंदौर में बेटे को घुमाने निकले पिता को कार ने मारी टक्कर, हो गई मौत

Thu, 27 Nov 2025 11:36 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Nov 2025 11:36 AM IST
सार

युवक राजेश ने एक टाउनशिप के बाहर बाइक खड़ी की थी और बेटे आकाश को बाइक पर बैठा रखा था और वे खुद बायपास पार कर कुछ सामान खरीदने गए थे। सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मारी तो राजेश पंद्रह फीट दूर जा गिरे।  मौके पर ही राजेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: A father who had gone out to take his son for a ride in Indore was hit by a car and died.
इंदौर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। युवक राजेश पिता रुप सिंह शाम को अपने बेटे को बाइक पर घुमाने के लिए निकला था। बायपास पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बेटे की आंखों के सामने पिता की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार नहीं रुकी। किसी ने कार का नंबर भी नोट नहीं किया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार नंबर का पता लगा रही है।

विज्ञापन

 

युवक राजेश ने एक टाउनशिप के बाहर बाइक खड़ी की थी और बेटे आकाश को बाइक पर बैठा रखा था और वे खुद बायपास पार कर कुछ सामान खरीदने गए थे। सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मारी तो राजेश पंद्रह फीट दूर जा गिरे। टक्कर से सिर, पसली और पैर में चोट आई। मौके पर ही राजेश की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

हादसे के बाद एक रिश्का चालक रुका। उसने पुलिस कंट्रोल रुम पर काॅल किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो हादसे से सहमे आकाश ने पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक टक्कर मारने वाली कार के बारे में पता नहीं चल पाया है। राजेश खरगोन के बेडिया गांव का निवासी है। रोजगार के सिलसिले में वह इंदौर में परिवार के साथ रहता था। वह मिस्त्री का काम करता था। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे है। परिवार में राजेश अकेला कमाने वाला था। राजेश के दो भाई भी है, वे गांव में रहते है। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनो भाई भी इंदौर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed