फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A drunk driver drove a truck to Vijay Nagar intersection in Indore; a constable chased and caught him.

Indore: नशे की हालत में ड्रायवर इंदौर के विजय नगर चौराहे तक ले आया ट्रक,आरक्षक ने पीछा कर पकड़ा

Thu, 25 Sep 2025 07:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 25 Sep 2025 07:40 PM IST
सार

गुरुवार को आरक्षक विजय जटवाल विजय नगर चौराहे पर तैनात थे। उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक बापट चौराहा से सयाजी चौराहा होते हुए विजय नगर की तरफ आ रहा है। आरक्षक ने ट्रक की पीछा किया विजय नगर चौराहा से पहले ट्रक को रोकने में सफल हो गए।

विज्ञापन
Indore: A drunk driver drove a truck to Vijay Nagar intersection in Indore; a constable chased and caught him.
शराब के नशे में मिला ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बड़ा गणपति क्षेत्र में हुई घटना के बाद सड़कों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवान भारी वाहनों को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने लगे है। गुरुवार को इस कारण एक आरक्षक ने शराब के नशे में ट्रक चला रहे एक ड्रायवर को पीछा कर पकड़ा। वह नो एंट्री में शहर के व्यस्त विजय नगर चौराहे तक ट्रक ले आया था। यह तो अच्छा है कि उसने किसी को टक्कर नहीं मारी। चालक को थाने ले जाया गया और उसका चालान भी बनाया गया।

विज्ञापन


येे खबर भी पढ़ें: Indore News: दोस्ती से शोषण तक की कहानी, डॉ. रोहिणी के परिवार ने किए बड़े खुलासे, भीम आर्मी चीफ पर गंभीर आरोप

विज्ञापन

 

गुरुवार को आरक्षक विजय जटवाल विजय नगर चौराहे पर तैनात थे। उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक बापट चौराहा से सयाजी चौराहा होते हुए विजय नगर की तरफ आ रहा है। आरक्षक ने ट्रक की पीछा किया विजय नगर चौराहा से पहले ट्रक को रोकने में सफल हो गए। इसकी सूचना ट्रैफिक सूबेदार कासिम रिजवी को दी गई। वे भी मौके पर पहुंचे। ड्रायवर की जांच की गई तो वह नशे में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रक विजय नगर थाने का बाहर खड़ा करवा कर ड्रायवर को थाने बैठाया। उसने इंदौर में प्रवेश से पहले शराब पी थी और निरंजनपुर जाने के बजाए विजय नगर की तरफ ट्रक मोड़ लिया, जबकि यह मार्ग भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है।



ड्रायवर के खिलाफ नो एंट्री में प्रवेश करने, लापरवाही से वाहन व शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में चालान बनाया गया। आपको बता दें कि इंदौर के निरंजनपुर से सुखलिया ग्राम होते हुए कई भारी वाहन सुपर काॅरिडोर से उज्जैन रोड की तरफ जाते है। इस कारण अक्सर यहां हादसे होते रहते है। पिछले साल इस मार्ग पर छह लोगों की जान जा चुकी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed