फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A constable returning home from duty was crushed by a dumper, his bike was dragged for 20 feet

Indore: ड्यूटी से घर लौट रहे आरक्षक को डंपर ने कुचला, 20 फीट तक बाइक को घसीट कर ले गया

Mon, 07 Apr 2025 07:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 07 Apr 2025 07:02 PM IST
सार

आरक्षक अजय शर्मा की ड्यूटी देवास नाका चौराहे पर लगी थी। वह सुबह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। अजय के साथ आरक्षक चयन सिंह भी थे। दोनो अलग-अलग बाइक पर थे। अजय की गाड़ी को डंपर ने पीछे से टक्कर मारी थी।

विज्ञापन
Indore: A constable returning home from duty was crushed by a dumper, his bike was dragged for 20 feet
डंपर की टक्कर से आरक्षक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की स्कीम-136 में एक तेज रफ्तार डंपर ने ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे पुलिस आरक्षक की जान ले ली। टक्कर के बाद बाइक डंपर के अगले पहिए में फंस गई  और आरक्षक सहित बाइक को 20 फीट तक डंपर घसीटते हुए ले गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें:शादी के एक महीने बाद पति ने दी जान, पत्नी मायके गई और मैनेजर ने यह दबाव बनाया

विज्ञापन

लोगों ने डंपर को रुकवाया और बाइक में फंसे आरक्षक को निकालने की कोशिश की, लेकिन मौके पर ही आरक्षक की मौत हो चुकी थी। मौका देख चालक डंपर छोड़कर भाग गयाघटना इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की है। एमआर 10 रोड को एमआर-11 से जोड़ने वाली लिंक रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही भी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन



आरक्षक अजय शर्मा की ड्यूटी देवास नाका चौराहे पर लगी थी। वह सुबह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। अजय के साथ आरक्षक चयन सिंह भी थे। दोनो अलग-अलग बाइक पर थे। अजय की गाड़ी को डंपर ने पीछे से टक्कर मारी थी।

 

पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। रहवासियों को कहना है कि इस सड़क का एक हिस्सा घुमावदार है। वहां अक्सर हादसे होते है। मोड़ पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित नहीं होती है और वे दूसरे वाहनों को टक्कर मार देते है। इंदौर के समीप पीथमपुर में बाइक पर सवार होकर जा रहे दंपत्ति की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दंपत्ति शिव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष गंभीर रुप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed