फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 490 border guards took oath in Indore, learned tricks to fight the enemies of the country in training.

Indore: इंदौर में 490 सीमा प्रहरियों ने ली शपथ, प्रशिक्षण में सीखे देश के दुश्मनों से लड़ने के गुर

Mon, 14 Oct 2024 09:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 14 Oct 2024 09:48 PM IST
सार

समारोह के मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक राम प्रसाद मीणा थ। उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने देश के संविधान के प्रति एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाये रखने की शपथ नव आरक्षकों को दिलाई।

विज्ञापन
Indore: 490 border guards took oath in Indore, learned tricks to fight the enemies of the country in training.
इंदौर में नव आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में 490 नव आरक्षकों की शपथ परेड का आयोजन किया गया। इस सीमा प्रहरियों ने देश की रक्षा करने की शपथ भी ली।दीक्षांत समारोह में शानदार परेड के बाद प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को अफसरों ने बधाई दी।

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल के विशेष महानिदेशक राम प्रसाद मीणा थ। उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने देश के संविधान के प्रति एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाये रखने की शपथ नव आरक्षकों को दिलाई। परेड के बाद रंगारंग प्रस्तुति भी हुई। कुछ कलाकारों ने मलखब और भागड़ा नृत्य भी पेश किया।

विज्ञापन

 

नई बैच को 44 सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हथियार चलाना, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, मैप रिडिंग, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, सीमा की निगरानी, आतंकवाद एवं उग्रवादियों से लड़ने की बारिकियां बताई गई। प्रशिक्षण पा चुके नव आरक्षकों को अब फिल्ड में तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पास आउट हुए 490 नव आरक्षकों में से झारखण्ड राज्य के 483 और बिहार के 6 है,जबकि त्रिपुरा से एक नवआरक्षक था। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले आरक्षकों को मेडल भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed