फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 18 new dengue patients in Indore, one woman got swine flu

Indore: इंदौर में 18 डेंगू के नए मरीज, एक महिला को स्वाइन फ्लू हुआ

Wed, 07 Aug 2024 06:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 07 Aug 2024 06:43 PM IST
सार

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बीएल सैत्या नेे बताया कि चार टीमें शहर मेें डेंगू के लार्वा नष्ट करने के लिए रोज जा रही हैै। शहरवासी अपनी छत, पुराने मटके, गमलों में जलजमाव न होने देे।हौज के पानी मेें भी जले हुए तेल को डालकर एक लेयर बना दे।

विज्ञापन
Indore: 18 new dengue patients in Indore, one woman got swine flu
अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में वर्षाकाल में उत्पन्न होने वालेे रोग सिर उठाने लगेे है। अस्पतालों और क्लीनिकों मेें मरीजों की भीड़ बढ़ गई हैै। इंदौर मेें डेंगू ने भी पैर पसारना शुरू कर दिए है। इसके अलावा एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टी भी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल मेें भर्ती किया गया हैै।

विज्ञापन

 

इंदौर में दो दिन में डेंगू के 18 मरीज मिले है। सभी मरीजों का घर पर ही इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लार्वा खोजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। सोमवार को इंदौर मेें कोरोना के भी तीन मरीज मिले है। इसके अलावा 28 वर्षीय एक महिला स्वाइन फ्लू का शिकार हो गई।

विज्ञापन

 

फिलहाल वह अस्पताल मेें भर्ती है, लेकिन उसकी हालत ठीक हैै। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग वहां कीटनाशकों का छिड़काव करा रहा है। इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग का कहना है कि लोग अपने घरों की छतों पर पानी एकत्र न होने दे। पुराने टायर, खाली पडे डिब्बों में जमा पानी में इसके लार्वा मिलते हैै। विभाग ने इसके लिए एडवायजरी भी जारी की है। जलजमाव खत्म करने के अलावा पूरी आस्तीन की कमीज पहनने को कहा जा रहा है।

 

जुलाई में मिल चुके है 50 से ज्यादा मरीज

 

जुलाई माह में डेंगू के 50 से ज्यादा मरीज इंदौर में मिल चुके है, लेकिन अब ज्यादा मरीज सामने आ रहे है। दो दिन में 18 नए मरीज आने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।




मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बीएल सैत्या नेे बताया कि चार टीमें शहर मेें डेंगू के लार्वा नष्ट करने के लिए रोज जा रही हैै। शहरवासी अपनी छत, पुराने मटके, गमलों में जलजमाव न होने देे।हौज के पानी मेें भी जले हुए तेल को डालकर एक लेयर बना दे। इससे आक्सीजन नहीं जाएगी और लार्वा नहीं पनप सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed