फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 12 lakh saplings planted on Revati range, now nets will be installed to protect them from Nilgai.

Indore: रेवती रेंज पर लगा दिए 12 लाख पौधे, अब उन्हें नील गाय से बचाने के लिए लगेगी जालियां

Wed, 17 Jul 2024 06:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 17 Jul 2024 06:23 PM IST
सार

रेवती रेंज पर मधुकामिनी के 9 लाख व अन्य प्रजातियों के तीन लाख पौधे एक दिन में लगाए गए। इसके लिए प्रदेेश सरकार को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने इंदौर को सर्टिफिकेट भी दिया है। जिस टेकरी पर पौधेे लगाए गए है। वह पथरीली जमीन है।

विज्ञापन
Indore: 12 lakh saplings planted on Revati range, now nets will be installed to protect them from Nilgai.
इंदौर मेें पौधारोपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें 14 जुलाई को शहरवासियों ने एक साथ 12 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकार्ड बना दिया, लेकिन अब उनकी सुरक्षा की चिंता भी नगर निगम को सता रही है। उस क्षेत्र में नील गायें काफी है, जो खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाती है।

विज्ञापन

 

नील गायों से 12 लाख पौधों को बचाने के लिए नगर निगम टेकरी केे चारों तरफ लोहे की जालियां लगाएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये मंजूर हुए है। जल्दी ही इसका काम शुरू होगा। पौधों को पानी देने की व्यवस्था भी की जाएगी।

विज्ञापन

 

रेवती रेंज पर मधुकामिनी के 9 लाख व अन्य प्रजातियों के तीन लाख पौधे एक दिन में लगाए गए। इसके लिए प्रदेेश सरकार को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने इंदौर को सर्टिफिकेट भी दिया है। जिस टेकरी पर पौधेे लगाए गए है। वह पथरीली जमीन है। वहां पौधों की सुरक्षा ज्यादा जरुरी है। नील गाय भी वहां ज्यादा है, जो पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि इसके लिए नगर निगम टेेकरी पर बने तीन तालाबों का गहरीकरण करेगा, ताकि वर्षभर पौधों के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। इसके अलावा वहां दो और बोरिंग किए जाएंगे। पहले वहां दो बोरिंग किए जा चुके है। वहां 10 कर्मचारियों की तैनाती भी की जा रही है। टेकरी को लोहे की जालियों से करव किया जाएगा, ताकि पौधे सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed