फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Heart Attack case study indore news

Heart Attack: हार्ट के मरीजों के लिए समय पर इलाज बेहद जरूरी, इससे जान बचने की संभावना बढ़ जाती है

Sun, 21 Apr 2024 10:08 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Apr 2024 10:08 AM IST
सार

प्रदेशभर के डाक्टर्स के लिए आयोजित की गई वर्कशाप, नई तकनीकों के साथ वरिष्ठ डाक्टरों के अनुभवों को भी सुना। 
 

विज्ञापन
Heart Attack case study indore news
हार्ट अटैक पर प्रदेश के डाक्टरों की वर्कशाप। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

ह्रदय हमारे शरीर के सबसे जटिल अंगों में से एक माना जाता है, जितना क्लिष्ट इसकी कार्यप्रणाली है उतनी ही क्लिष्ट इसका निदान एवं उपचार। ह्रदय रोगों के निदान के लिए कई तरह की उपचार विधियों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। एंजियोप्लास्टी से मरीज की स्थिति में सुधार लाया जा सकता है यह उपचार यदि समय पर मिल जाए तो मरीज की न सिर्फ जान बचाई जा सकती है बल्कि वह एक सामान्य जीवन जी सकता है। यह बातें इंदौर में आयोजित एक वर्कशाप में डाक्टरों को बताई गई। इस वर्कशॉप में इंदौर एवं प्रदेश के अन्य शहरों से 10 से अधिक डॉक्टर्स मौजूद रहे।  
विज्ञापन


डॉ अनुरेश जैन एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक जोशी ने बताया कि वर्कशॉप में मिली आधुनिक तकनीक की जानकारी का इस्तेमाल मरीजों के बेहतर इलाज में हो सकेगा। दो दिवसीय कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर सिद्धांत जैन, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ शिरीष अग्रवाल द्वारा पूरे प्रदेश से आए कार्डियोलॉजिस्ट को कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी का प्रशिक्षण दिया और इसकी मदद से हार्ट के मरीजों के उन्नत इलाज की जानकारी दी। शैल्बी हॉस्पिटल के शैल्बी कैथलैब में यह वर्कशाप आयोजित की गई। 
विज्ञापन


कार्डियोलॉजिस्ट डॉ शिरीष अग्रवाल ने बताया, एंजियोप्लास्टी सर्जिकल प्रक्रिया है, इसमें हृदय की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है। इन रक्त वाहिकाओं को कोरोनरी ऑर्टरीज भी कहते हैं। दिल का दौरा या स्ट्रोक के बाद इलाज के लिए डॉक्टर एंजियोप्लास्टी का ही सहारा लेते हैं। हार्ट अटैक आने पर कोरोनरी धमनी संकुचित या ब्लॉक हो जाती है। मतलब हृदय की मांसपेशियों तक खून की सप्लाई घट जाती है और पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। इसी से सीने में दर्द या हार्ट अटैक आता है। विज्ञान नित नई मेडिकल तकनीकों का अविष्कार कर रहा है, इसको जानने की आवश्यकता जितनी मरीजों को है उतनी ही डॉक्टर को भी है। यदि डॉक्टर प्रशिक्षित रहेंगे तो मरीजों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा इसी उद्देश्य से यह वर्कशॉप आयोजित की गई थी। वर्कशॉप में डॉक्टर्स एवं प्रैक्टिसनर्स को लेक्चर्स एवं लाइव डेमो के माध्यम से कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी की बारीकियां सिखाई। वहीं लाइव डेमो देकर प्रशिक्षुओं को एंजियोप्लास्टी की जटिल तकनीक से रूबरू कराया गया एवं सेशन के बाद जिज्ञासुओं के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed