फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Head Constable Found Hanging in Government Quarters in Indore’s MIG Area

Indore News: हेड कांस्टेबल ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई

Wed, 21 May 2025 10:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 May 2025 10:52 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के एमआईजी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल विनोद यादव ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Head Constable Found Hanging in Government Quarters in Indore’s MIG Area
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एमआईजी इलाके में एक हेड कांस्टेबल ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को उनका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही एमआईजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

 

घटना एमआईजी थाना क्षेत्र के सरकारी क्वार्टर की

टीआई सीबी सिंह के अनुसार, यह दुखद घटना एमआईजी थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर की है। यहां रहने वाले परदेशीपुरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी विनोद यादव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

 

पहले खजराना में थे पदस्थ, अब परदेशीपुरा में थे तैनात

जानकारी के मुताबिक, विनोद यादव पहले खजराना थाने में पदस्थ थे। कुछ समय पहले उनका ट्रांसफर परदेशीपुरा थाने में हुआ था, और तभी से वे इसी सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटी की शादी के बाद घटी घटना, पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही विनोद यादव की बेटी की शादी हुई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed