{"_id":"64901e8d64e8725356077c5a","slug":"hanuman-devotees-protested-against-adipurush-film-raised-slogans-with-placards-in-their-hands-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में हनुमान भक्तों ने किया आदिपुरुष का विरोध, हाथों मेें तख्तियां लेकर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में हनुमान भक्तों ने किया आदिपुरुष का विरोध, हाथों मेें तख्तियां लेकर लगाए नारे
Mon, 19 Jun 2023 02:53 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:53 PM IST
सार
आदिपुरुष फिल्म के डायलाॅग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने भले ही विवादित संवादों को हटाने की घोषणा कर दी, लेकिन फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है। इंदौर में हनुमान भक्तों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन
आदिपुरुष फिल्म का इंदौर में विरोध।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरी संवादों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही फिल्म आदिपुरुष का इंदौर में भी विरोध शुरू हो गया है। हनुमान भक्तों ने फिल्म को संस्कृति से खिलवाड़ बताकर उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर निकले और नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने टोरी कॉर्नर चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन
आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने भले ही विवादित संवादों को हटाने की घोषणा कर दी, लेकिन फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है। इंदौर में हनुमान भक्तों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। टोरी कार्नर के वीर बालाजी संघ के बैनर तले पदाधिकारियों ने आदिपुरुष फिल्म का विरोध किया। उनके हाथों में तख्तियां थीं।
विज्ञापन
इन तख्तियों पर लिखा था-हिंदू संस्कृृति के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। अाराध्य देवों का अपमान नहीं सहेंगे। नारेबाजी कर विरोध जताने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने चौराहे पर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर हिंदू देवी-देवता का फिल्मों में अपमान नहीं होना चाहिए। जिस तरह के संवाद फिल्म में दिखाए गए हैं वे आपत्तिजनक हैं।
विज्ञापन
पाबंदी नहीं लगी तो फिल्म का प्रदर्शन रुकवाएंगे
सेंसरबोर्ड ने फिल्म पास कर गलत किया। प्रदेश सरकार को इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। यदि प्रतिबंध नहीं लगाया तो हनुमान भक्त मल्टीप्लेक्सों में जाकर फिल्म प्रदर्शन बंद कराएंगे।
इंदौर में हनुमान भक्तों ने किया आदिपुरुष का विरोध, हाथों मेें तख्तियां लेकर लगाए नारे
