{"_id":"65c35dde32254d9f570bae34","slug":"handicapped-divyang-single-window-indore-news-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सिंगल विंडो से हल हो रही दिव्यांगों की हर परेशानी, 20 फरवरी को रोजगार मेला भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सिंगल विंडो से हल हो रही दिव्यांगों की हर परेशानी, 20 फरवरी को रोजगार मेला भी होगा
Wed, 07 Feb 2024 04:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:09 PM IST
सार
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में दिव्यांगों के लिए शुरू की गई सिंगल विंडो से मदद मिलने लगी है, प्रशासन अब दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला भी आयोजित करवाने वाला है।
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय में शुरू हुई सिंगल विंडो।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में दिव्यांगों के लिए सिंगल विंडो लांच की गई है। अब दिव्यांगों को अपने जरूरी कामों के लिए कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा। उनके सभी सरकारी और अन्य काम इस जगह पर ही हो जाएंगे। इस विंडो को सशक्त नाम दिया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इस एक सप्ताह पहले जन सुनवाई के दौरान इस विंडो को शुरू करने का आदेश दिया था। कलेक्टर के आदेश के बाद तुरंत ही इस विंडो की शुरुआत कर दी गई थी। अब यहां पर दिव्यांगों के मामलों की सुनवाई शुरू हो चुकी है।
कई विभागों के अधिकारियों को जोड़ा
सिंगल विंडो पर दिव्यांगों की अलग अलग तरह की परेशानियों को हल करने के लिए कई विभागों के अधिकारियों को यहां पर जोड़ा गया है। मसलन, रोजगार, जरूरी प्रमाण पत्र या फिर कृत्रिम अंगों की मदद। हर तरह के काम के लिए अधिकारियों को जोड़ा गया है। जिस भी तरह की परेशानी आती है संबंधित अधिकारी के पास भेजकर तुरंत निराकरण करवाया जाता है।
एक ही जगह होंगे यह सब काम
1. कृत्रिम अंगों, ट्राई साइकिल आदि के लिए यहां पर आवेदन कर सकेंगे
2. दिव्यांग प्रमाण पत्र बनेगा
3. आधार कार्ड और समग्र आईडी अपडेशन होगा
4. रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे
5. स्टार्टअप और व्यापार में मिलने वाली योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे
6. जो कंपनियां दिव्यांगों को रोजगार देने या मदद करने के लिए इच्छुक हैं वह भी यहां पर संपर्क कर सकती हैं
20 को रोजगार मेला
कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर सामाजिक न्याय दिवस 20 फरवरी को रोजगार/स्वरोजगार मेले का आयोजन ग्रामीण हाट बाजार में किया गया है। इस मेले में लाभ लेने के इच्छुक दिव्यांग कलेक्टर कार्यालय में स्थित सशक्त समाधान डेस्क में पंजीयन करा कर आवेदन कर सकते हैं।