फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima: सीएम ने बुजुर्ग महिला के ठेले पर खाए भुट्टे, मप्र में हर साल गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने का कहा

Sun, 21 Jul 2024 05:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Jul 2024 05:15 PM IST
सार

इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्तिथ तक्षशिला परिसर में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह बात कही।

विज्ञापन
Guru purnima 2024 cm mohan yadav
ठेले पर भुट्टे खाते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कुलपति का नाम कुलगुरु करने का विचार हमें इंदौर से ही आया था। गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है लेकिन आज हम उसे भूल चुके हैं। हमारे बीच में आज शिक्षक दिवस मनाया जाता है लेकिन गुरु पूर्णिमा नहीं मनाया जाता। शिक्षक का अपना महत्व है लेकिन गुरु का महत्व भी पता होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद कॉलेज में शिक्षकों से पढ़े लेकिन गुरु के रूप में रामकृष्ण परमहंस ने उन्हें जीवन की नई दिशा दी। शिक्षक हमें पाठ्यक्रम पढ़ाता है लेकिन गुरु हमें जीवन के अंत तक राह दिखाता है।

 

उन्होंने कहा की जीवन में गुरु ही राह दिखाता है इसलिए गुरु का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। यह बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्थित यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में छात्रों और शिक्षकों को संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा की जिसके जीवन में गुरु होता है वही लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है, इसलिए जीवन में हमेशा गुरु जरूर बनाएं। उन्होंने यह भी कहा की मध्यप्रदेश में कुलपति को अब कुलगुरु कहा जाएगा यह आदेश भी अब पूरे प्रदेश में लागू हो गया है।

Guru purnima 2024 cm mohan yadav
यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सम्मानित हुए। इस दौरान मंच पर सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक मालिनी गौड़, विधायक उषा ठाकुर, विधायक मधु वर्मा भी मौजूद रहे। 

 

डेढ़ घंटा लेट आए मुख्यमंत्री

कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ और मुख्यमंत्री मोहन यादव का संबोधन 10:45 बजे था लेकिन मुख्यमंत्री महोदय यादव कार्यक्रम में 12:15 बजे लगभग डेढ़ घंटे के बाद पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने खाए भुट्टे
इंदौर में रामचंद्र नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अचानक अपना काफिला रुकवाया। वहां एक भुट्टे की दुकान पर भुट्टे खाए। भुट्टे का ठेला लगाने वाली बुजुर्ग महिला से चर्चा की, सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को बुलाकर महिला का पता नोट करने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने दिलाने के निर्देश दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed