फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Guests started arriving for the Pravasi Sammelan, will stay in homes instead of hotels

Pravasi Bharatiya Divas: प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए मेहमान पहुंचे इंदौर, होटलों में नहीं घरों में रुकेंगे

Fri, 06 Jan 2023 04:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

सुबह की उड़ान से इंदौर में तीन परिवारों के छह प्रवासी भारतीय इंदौर आए। इन परिवारों की मेजबानी का मौका विनय कुमार, राजेश मूंगड़ और विकास गुप्ता को मिला है।

विज्ञापन
Guests started arriving for the Pravasi Sammelan, will stay in homes instead of hotels
सम्मेेलन केे लिए आए प्रवासी भारतीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

आठ जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह छह प्रवासी भारतीय इंदौर पहुंचे। विमानलत पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें मालवी पगड़ी पहनाई गई। पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन

सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए इंदौर में दो हजार से ज्यादा कमरें बुक किए गए हैं। है। इंदौर के 100 से ज्यादा परिवार इन मेहमानों की अपने घरों पर मेजबानी करेंगे। इन परिवारों ने होटलों से भी आलीशान सजावट अपने घरों में मेहमानों के लिए की है। सुबह की उड़ान से इंदौर में तीन परिवारों के छह प्रवासी भारतीय इंदौर आए। विमानतल पर उनका स्वागत इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला और मधु वर्मा ने किया। इन परिवारों की मेजबानी का मौका विनय कुमार, राजेश मूंगड़ और विकास गुप्ता को मिला है।

विज्ञापन

पर्यटन स्थलों की सैैर भी कराएंगे
जिन परिवारों के साथ प्रवासी भारतीय रुकेंगे, रहने-खाने से लेकर घूमने-फिरने तक का इंतजाम उन्हें ही करना है। परिवारों ने अपनी महंगी कारों को तीन दिन के लिए मेहमानों को दे दिया है। वे सम्मेलन स्थल तक लाने-छोड़ने के अलावा उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों की सैर भी कराएंगे। मेहमानों को पर्यटन स्थल तक ले जाने से पहले परिवारों को सम्मेलन के लिए बनाए गए कंट्रोल रुम को बताना होगा, ताकि वहां भी उनकी मेहमाननवाजी हो सके। घरों में रुकने वाले परिवारों को इंदौर विकास प्राधिकरण अपनी तरफ से गीता-रामायण का उपहार भी देगा। इसके अलावा इंदौर के विकास की एक किताब भी उन्हें भेंट की जाएगी। आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी है। इंदौर की परंपरा के अनुसार मेहमानों की आवभगत इंदौर के परिवार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed