{"_id":"6467abb53bfaa96e0e0c67ec","slug":"groom-arrested-from-wedding-hall-itself-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: शादी के मंडप से ही दूल्हा गिरफ्तार, इंदौर की युवती ने लगाया दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: शादी के मंडप से ही दूल्हा गिरफ्तार, इंदौर की युवती ने लगाया दुष्कर्म का केस
Fri, 19 May 2023 10:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 19 May 2023 10:32 PM IST
सार
जब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया तब हल्दी की रस्म हो रही थी, उसे मंडप कार्यक्रम के दौरान ही थाने ले जाया गया
विज्ञापन
Indore Crime News
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक युवक ने युवती को धोखा देकर और डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया और जब नौकरी लग गई तो फोन बंद कर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर युवक को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। युवक की तीन दिन बाद शादी होने वाली थी।
दरअसल, पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक युवती की पहचान ग्वालियर के रहने वाले डोंगर सिंह कुशवाहा से हुई थी। डोंगर ने युवती को युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब ढाई साल तक दुष्कर्म किया और अपना मोबाइल बंद करके फरार हो गया। इसी बीच युवती को सूचना लगी कि युवक 21 मई 2023 को किसी दूसरी युवती से ग्वालियर में शादी करने जा रहा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को शादी के मंडप से ही उठा लिया। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तब उसकी हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी।
टीआई शशिकांत चौरसिया के मुताबिक पुलिस ने तत्काल एक टीम को ग्वालियर भेजा और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सहायता समूह में लोन का काम करता है। यहीं से युवती से उसकी पहचान हुई थी। पुलिस की टीम जब ग्वालियर पहुंची तो यहां रिश्तेदारों ने उन्हें रोका लेकिन हकीकत जानने के बाद वे कुछ नहीं बोले। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।