फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   government job vacancy fraud railway medical

Jobs Fraud: रेलवे में टीसी बनाने का फर्जीवाड़ा, छात्रों से लाखों ठगे, ट्रेनिंग कराई और नियुक्ति पत्र भी दिए

Fri, 31 May 2024 08:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 31 May 2024 08:46 AM IST
सार

पुलिस को शक है कि गैंग ने बड़ी संख्या में छात्रों को ठगा है, देश के अलग अलग जिलों से छात्र इनके चंगुल में फंसे हैं। 
 

विज्ञापन
government job vacancy fraud railway medical
नाैकरी के नाम पर ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रेलवे और मेडिकल कालेज में नौकरियों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपियों ने छात्रों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने छात्रों को बाकायदा कई महीनों तक ट्रेनिंग भी दिलाई और फिर नियुक्ति पत्र भी दे दिए। आरोपियों के गायब होने के बाद छात्रों को शक हुआ तो मामले का खुलासा हुआ। इंदौर के विजयनगर थाने की पुलिस ने इस मामले में नेवरी (देपालपुर) निवासी संजय कुमार की शिकायत पर दुर्गेश्वरी बाघेला और अभिजीत साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि इस गैंग ने बड़ी संख्या में देशभर के छात्रों को ठगा है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


संजय के मुताबिक दुर्गेश्वरी एक ई-कामर्स कंपनी में नौकरी करती थी। उसने पहले संजय के परिवार में आना जाना शुरू किया। इसके बाद परिजन से कहा कि वह संजय और उसके साले महादेव की सरकारी नौकरी लगवा देगी। इसके बाद उसने परिजन की अभिजीत साहू से मुलाकात करवा दी। अभिजीत ने संजय के साले महादेव को रेलवे में टीसी और संजय को रतलाम मेडिकल कालेज में उप रजिस्ट्रार की नौकरी का प्रलोभन दिया। 
विज्ञापन


डीआरएम कार्यालय के सामने नियुक्ति पत्र दिया
अभिजीत ने जब रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया तब वह महावेद को तो बाकायदा कोटा ले गया और डीआरएम कार्यालय के सामने नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके बाद उसने डकुनिया तालाब के पास एक रूम किराए से दिलवाया और तीन महीने तक ट्रेनिंग दी। महादेव के साथ करीब सात अन्य युवक भी थे, जो स्वयं को ट्रेनी टीसी समझकर ट्रेनिंग ले रहे थे। एक युवक को तो उसने टीसी की वर्दी पहनाकर कोलकाता भिजवा दिया। इसके बाद आरोपित ने संजय को उप रजिस्ट्रार की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और लाखों रुपए ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवती को गिरफ्तार किया
इसी बीच ग्रामीण जिले के एक थाने में एक युवक ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत कर दी। युवक को इस गैंग पर पहले से शक था। शिकायत होते ही अभिजीत और दुर्गेश्वरी फरार हो गए। टीआइ सीबीसिंह के मुताबिक इसके बाद संजय और महादेव ने इंदौर के थाने में शिकायत की। अब दोनों आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरोह में शामिल सुमन नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed