{"_id":"6616c33bf7667c8484068bf5","slug":"gold-smuggling-case-indore-news-devi-ahilya-airport-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सोने को गलाकर जूते का सोल और अंडर गारमेंट्स बनाए, तस्करी में पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सोने को गलाकर जूते का सोल और अंडर गारमेंट्स बनाए, तस्करी में पकड़ा गया
Wed, 10 Apr 2024 10:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:20 PM IST
सार
जांच में आरोपी के पास से 4.94 किलो सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 94 लाख है।
विज्ञापन
जूते के सोल और अंडर गारमेंट्स में बदला सोना।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति को विदेश से तस्करी कर लाए पांच किलो सोने के साथ में पकड़ा है। डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) ने मंगलवार रात में यह कार्रवाई की। यह व्यक्ति शारजाह से आने वाली फ्लाइट नंबर आइएक्स-256 से सोना लेकर एयरपोर्ट पर उतरा था। डीआरआई के अनुसार जांच में आरोपी के पास से 4.94 किलो सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 94 लाख है। फ्लाइट से उतरने के बाद शक के आधार पर एक्जिट लाबी में उसे पकड़ा गया। वह मूलत: गुजरात का रहने वाला है। सोने को जब्त करने के साथ ही उसे कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआरआई पता लगा रही है कि यह व्यक्ति किस गिरोह के लिए कोरियर का काम करता है।
जूते के सोल में बदला सोना
आरोपी ने सोने को छुपाने के लिए उसे पेस्ट के रूप में बदल लिया था। सोने को जूते के सोल में और अंतर्वस्त्र में छुपाया था। आरोपी ने सोने को छुपाने के लिए खासी मेहनत की लेकिन वह जांच एजेंसियों की नजर से बच नहीं पाया।
विज्ञापन
जूते के सोल में बदला सोना
आरोपी ने सोने को छुपाने के लिए उसे पेस्ट के रूप में बदल लिया था। सोने को जूते के सोल में और अंतर्वस्त्र में छुपाया था। आरोपी ने सोने को छुपाने के लिए खासी मेहनत की लेकिन वह जांच एजेंसियों की नजर से बच नहीं पाया।
विज्ञापन
