फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fire in Ibus in Indore, major accident averted

Indore: सत्यसाईं चौराहे पर शॉर्ट-सर्किट से आईबस में लगी आग, 25 से ज्यादा यात्री सवार थे, देखें वीडियो

Thu, 10 Nov 2022 06:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 06:02 PM IST
सार

आईबस एलआईजी चौराहे से निरंजनपुर की तरफ जा रही थी। शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। जब चालक को आग लगने का पता चला तो उसने गाड़ी एक तरफ रोकी और यात्रियों को बस से उतरने को कहा।

विज्ञापन
Fire in Ibus in Indore, major accident averted
आईबस में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के विजयनगर इलाके के सत्यसाईं चौराहे पर गुरुवार को आईबस में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त में बस में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की दमकल जब तक  चल तक मौके पर पहुंची बस का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आईबस एलआईजी चौराहे से निरंजनपुर की तरफ जा रही थी। शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। जब चालक को आग लगने का पता चला तो उसने गाड़ी एक तरफ रोकी और यात्रियों को बस से उतरने को कहा। जिस वक्त बस में आग लगी उस समय बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बस के पिछले हिस्से में लगी और कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी। फायर ब्रिगेड की दमकल जब तक  चल तक मौके पर पहुंची बस का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी दो बार हो चुकी है बस जलने की घटना
बीआरटीएस बस लेन में आग से बस जलने की घटना पहले भी दो बार हो चुकी है। निरंजनपुर  चौराहे पर गर्मी के दिनों में बस में आग लग गई थी। तब यात्री सुरक्षित निकल गए थे, लेकिन बस पूरी तो जलकर राख हो चुकी थी। छह माह पहले पलासिया चौराहे के नजदीक बस के अगले हिस्से में धुआँ उठने की घटना हो चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed