फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father hanged himself in front of his son, when uncle called, the son said - Papa is hanging.

Indore: कर्ज से परेशान पिता ने बेटे के सामने लगाई फांसी, चाचा ने काॅल किया तो बेटा बोला- पापा फंदे पर लटके हैं

Sun, 10 Sep 2023 04:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 10 Sep 2023 04:46 PM IST
सार

इंदौर में बेटे के सामने ही पिता ने फांसी लगा ली। छह साल के बेटे को कुछ समझ नहीं आया। मृतक के भाई का फोन आया तो मासूम ने जवाब दिया कि पापा तो फंदे पर लटके हैं। पता चला है कि कर्ज से परेशान होकर उसने अपनी जान दी है। 

विज्ञापन
Father hanged himself in front of his son, when uncle called, the son said - Papa is hanging.
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में बाइक के लिए गया लिया कर्ज नहीं चुकाने के कारण एक पिता ने अपने बेटे के सामने फांसी लगा ली। जब चाचा ने वीडियो काॅल किया तो बेटे ने कहा कि पापा फंदे पर लटके है। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदौर के मालवीय नगर क्षेत्र में रहने वाले चौकीदार गोपी पिता कुंवर सिंह ने अपने घर मेें फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। वह पालदा क्षेत्र में चौकीदारी करता था। उसके बाइक के लिए कर्ज लिया था, लेकिन समय पर कर्ज नहीं चुका पा रहा था। इसके बाद कंपनी की तरफ से बार-बार काॅल आ रहे थे और कर्ज नहीं चुकाने पर धमकियां भी मिल रही थीं। इससे गोपी तनाव मेें था और उसके जीवन समाप्त करने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन

शनिवार को गोपी अपने घर में छह साल के बेटे के साथ था। पत्नी भांजे के साथ अस्पताल गई थी। इस दौरान बेटे के सामने ही गोपी ने फांसी लगा ली। गोपी को उसका भाई जितेंद्र काॅल लगा रहा था। मोबाइल कमरे में था और उसे छह वर्षीय बेटे ने उठाया और चाचा जितेंद्र को कहा कि पापा फंदे पर लटके हुए हैं। जितेंद्र को यकीन नहीं हुुआ और उसने वीडियो काॅल लगाया। तब गोपी को फंदे पर लटके देखा तो तुरंत घर पहुंचा, लेकिन तब तक गोपी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी वाले बना रहे थे दबाव
परिजनों ने बताया कि गोपी ने फाइनेंस पर बाइक खरीदी थी। एक बार की किश्त वह नहीं भर पाया था। इसके बाद लगातार कंपनी की तरफ से काॅल आ रहे थे और किश्त जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इससे गोपी तनाव में था। परिजनों ने बताया कि गोपी की आत्महत्या के बाद भी कंपनी की तरफ से काॅल आ रहे थे। एक अन्य घटना में चंदन नगर क्षेत्र में एक मैकेनिक मिथुन पिता श्रवण ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने कुछ माह पहले चोरी की बाइक खरीदी थी, तो पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया था। जेल से छूटकर आने के बाद उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed