फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father had alighted from the train to buy milk for his son, while climbing the foot slipped, died

Indore:बेटे के लिए दूध लेने ट्रेन से उतरा था पिता, चढ़ते समय पैैर फिसला, हो गई मौत

Tue, 16 May 2023 08:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 May 2023 08:33 PM IST
सार

बेटे के लिए रेलवे स्टेशन पर दूध लेने उतरे एक पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी और आठ माह के बेट को लेकर हुसैन टेकरी लेकर गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Father had alighted from the train to buy milk for his son, while climbing the foot slipped, died
इस रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। धोलपुर राजस्थान के युवक फिरोज खान अपने बेटे के लिए दूध लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर उतरा था। इस बीच ट्रेन चलने लगी। युवक ने ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की तो पैर फिसल गया। ट्रेन के पहिए से कटकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

फिरोज का दो साल पहले आलिया से विवाह हुआ था। आठ माह पहले उन्हें एक बेेटा हुआ, जो अक्सर बीमार रहता है। दोनो जावरा में बेटे को लेकर हुसैन टेकरी पर माथा टेकने आए थे। वहां से वेे फिर धौलपुर लौट रहे थे। ट्रेन में बेटा रोनेे लगा। लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर रुकी तो फिरोज दूध लेने के लिए ट्रेन से उतर गया। उसने दूध लिया, तब तक ट्रेन चलने लगी। पत्नी ने फिरोज को आवाज लगाई।

विज्ञापन

वह ट्रेन केे पीछे दौड़ा, लेकिन हड़बड़ाहट में हाथ फिसलने के कारण वह पटरी पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आई और ट्रेन केे पहिए भी उसके पैर कट गए थे। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। बाद में धौलपुर से उसके परिजन आए। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा गया। रफीक डेकोरेशन का काम करता था। परिवार में पत्नी के अलावा माता और पिता भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed