फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Faculty of IIM Indore will now teach in Hindi admission starts

IIM Indore: आईआईएम इंदौर में अब हिंदी में पढ़ाएंगे मैनेजमेंट और लीडरशिप के पाठ, पहले बैच के लिए प्रवेश प्रारंभ

Tue, 21 Nov 2023 07:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 21 Nov 2023 07:22 PM IST
सार

आईआईएम इंदौर iim indore में हिंदी में शुरू होगा नेतृत्व विकास कार्यक्रम (लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम - हिंदी), जनवरी 2024 से शुरू होने वाले इस प्रोग्राम में सभी कामकाजी अधिकारी ले सकेंगे भाग।

विज्ञापन
Faculty of IIM Indore will now teach in Hindi admission starts
IIM indore - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर (आईआईएम इंदौर) IIM indore की फैकल्टी अब हिंदी भाषा में प्रबंधन (मैनेजमेंट) और नेतृत्व (लीडरशिप) का पाठ पढ़ाने वाली हैं। इसकी शुरुआत संस्थान ने अपने पहले हिंदी भाषा में नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम से की है, जो हिंदी में पढ़ाया जाएगा। यह प्रयास सभी के लिए मैनेजमेंट शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पारंपरिक भाषा की बाधाओं को तोड़ेगा और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के द्वार खोलेगा। इस पाठ्यक्रम के पहले बैच के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। यह प्रोग्राम जनवरी 2024 में शुरू होगा।
विज्ञापन


शिक्षा को सुलभ बनाने का प्रयास
इस पाठ्यक्रम के शुरुआत की घोषणा संस्थान के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने पहली बार 03 अक्टूबर, 2023 को संस्थान के स्थापना दिवस के दौरान की थी। कौशल की कमी को एक प्रमुख चुनौती बताते हुए, उन्होंने कहा, आईआईएम इंदौर सभी के लिए शिक्षा को सुलभ बनाकर बदलाव लाना चाहता है। हमारे इस पहले हिंदी-भाषा पाठ्यक्रम का उद्देश्य रूढ़िवादिता को तोड़ना और अधिक समावेशी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देना है। हिंदी में प्रबंधन और नेतृत्व विकास कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय भाषा की बाधाओं को समझते हुए लिया गया है जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच में रुकावट बनती है। इस पहल का उद्देश्य विविध परिदृश्यों के व्यक्तियों की जरूरतों को पूरा करना, भाषाई बाधाओं का समाधान करना और पेशेवर विकास के लिए अधिक समावेशी और समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


भाषा कभी शिक्षा की बाधा नहीं बनना चाहिए
प्रो. राय ने कहा, भाषा कभी भी शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। इस नए हिंदी भाषा में पाठ्यक्रम से, हम न केवल मैनेजमेंट शिक्षा में रूढ़िवादिता को तोड़ रहे हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि ज्ञान और कौशल हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे। हमारा मानना है कि सच्ची प्रगति सभी के लिए अवसर उत्पन्न करने में निहित है, और हमारा हिंदी-भाषा कार्यक्रम इसी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विषय शामिल किए गए 
जनवरी 2024 में शुरू होने वाला 10-दिवसीय कार्यक्रम प्रतिभागियों को विभिन्न व्यावसायिक कार्यों की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें नेतृत्व (लीडरशिप), प्रबंधन प्रथाओं (मैनेजमेंट प्रक्टिसेस), मार्केटिंग, वित्तीय लेखांकन (फाइनेंशियल एकाउंटिंग), मानव संसाधन प्रबंधन (ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट), संचालन प्रबंधन (ऑपरेशन मैनेजमेंट), व्यापार के लिए डिजिटल अनुप्रयोग (डिजिटल एप्लीकेशन फॉर बिज़नेस), उत्पाद रणनीति (प्रोडक्ट मैनेजमेंट), आपूर्ति श्रृंखला और रसद (सप्लाई एवं चैन मैनेजमेंट), संघर्ष प्रबंधन (क्राइसिस मैनेजमेंट), संधिवार्ता (नेगोशिएशन), व्यापार मॉडल (बिज़नेस मॉडल), डिजिटल मार्केटिंग, उद्यमिता (आंत्रप्रेंन्योरशिप), डिजाईन थिंकिंग, हितधारक प्रबंधन (स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट), प्रबंधकों के लिए विश्लेषण (एनालिटिक्स फॉर मैनेजर्स), रणनीति निर्माण और निष्पादन (स्ट्रेटेजी फार्मूलेशन एवं एक्सीक्यूशन), और संचार कौशल (कम्युनिकेशन स्किल्स) पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed