फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Engineering student of Indore drowned in Narmada river, went for picnic with friends

Indore News:नर्मदा नदी में इंदौर का इंजीनियरिंग छात्र का डूबा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था

Sat, 17 Jun 2023 09:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 Jun 2023 09:03 PM IST
सार

महेश्वर के नर्मदा तट पर फिर एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। तीन माह मेें यह चौथी घटना है। इससे पहले भी इंदौर के एक पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
Engineering student of Indore drowned in Narmada river, went for picnic with friends
नदी में डूबने से छात्र की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पर्यटन स्थल महेश्वर में शनिवार को नर्मदा नदी तट पर स्नान के दौरान इंदौर के एक इंजीनियरिंग छात्र की डूबने से मौत हो गई। उसे तैरना आता था, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया और फिर किनारे नहीं आ सका।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम 19 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा पिता रामनारायण विश्वकर्मा है। वह इंदौर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। मूल रूप से वह यूपी के बांदा का रहने वाला था। शनिवार सुबह 33 विद्यार्थियों का ग्रुप पिकनिक मनाने महेश्वर गया था। दोपहर में घाट पर जाने के बाद सुनील दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया।
विज्ञापन

सुनील ने दो बार स्नान करने के बाद तीसरी बार और इच्छा जताई। दूसरे दोस्तों ने मना कर दिया था। वे घूमने चले गए। ग्रुप फोटो के समय जब सुनील नजर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे तलाशने पर कुंड घाट पर उसके कपड़े नजर आए। दोस्त अश्विन और रवींद्र ने बताया कि वह तीसरी बार नहाने का कह रहा था। डूबने की आशंका के चलते पुलिस विभाग एवं गोताखोरों ने नदी में ही उसे खोजना शुरू कर दिया। 15 मिनट के बाद वह नदी में ही मिला।

उसे पुलिस जवान अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने बताया कि सुनील को तैरना आता था, फिर भी उसकी डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना सुनील के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed